img-fluid

उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन अधिसूचना पर हाई कोर्ट ने माँगा जवाब

August 19, 2026

  • जनहित याचिका में अधिसूचना को चुनौती

उज्जैन। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन क्षेत्र को लेकर जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली जनहित याचिका में मंगलवार को सुनवाई हुई। शासन को बताना था कि मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के लागू होने के बाद नगर निगम के अधिकारों पर क्या असर पड़ेगा और अथॉरिटी के अस्तित्व में आने के बाद नगर निगम की स्थिति क्या रहेगी। इसके सरकारी वकील ने इसके लिए समय माँग लिया। मामले में अब चार सप्ताह बाद फिर सुनवाई होगी।



  • हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका एडवोकेट अक्षत पहाडिय़ा ने दायर की है। कहा है कि मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी के अस्तित्व के बाद नगर निगम के अधिकार सीमित हो जाएँगे। मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में शामिल इलाकों में विकास और उसकी निगरानी, रख-रखाव के काम अथॉरिटी के पास चले जाएंगे, निगम के पास केवल साफ-सफाई और छोटे-मोटे काम ही रहेंगे। याचिका में मेट्रोपॉलिटन परियोजना, एक्ट की धारा तीन जिसमें मेट्रोपॉलिटन का क्षेत्र तय किया गया है को चुनौती दी गई है। नियमों के हिसाब से पहले धारा-3 में जनता और इसमें शामिल होने वाले क्षेत्रों के नगर निगम, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत आदि से सहमति लेना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के प्रारंभिक तर्क सुनने के बाद शासन से इस मामले में जवाब देने को कहा है। याचिका में कहा गया है कि अधिसूचना संविधान के 74वें संशोधन की मंशा के विरुद्ध है। मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में जिन स्थानीय निकायों को शामिल किया गया है उससे चर्चा भी नहीं की गई न ही उनके सुझाव लिए गए। इस अधिसूचना के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में उज्जैन और इंदौर को शामिल किया गया है, लेकिन इन दोनों शहरों की प्रकृति अलग-अलग है, इस पर भी विचार नहीं किया गया है।

    Share:

  • 6 सितंबर को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का होगा अधिवेशन

    Wed Aug 19 , 2026
    आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक-कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई उज्जैन। 6 सितंबर को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसे लेकर गत दिवस बैठक रखी गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की कार्यक्रम रूपरेखा, अतिथि सत्कार, आवास व भोजन व्यवस्था, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved