img-fluid

हाथी की छाप, 10वीं सदी का इतिहास; मजदूरों को मिले दुर्लभ सोने के सिक्के

September 05, 2026

बेलगाम: कर्नाटक के बेलगाम (बेलगावी) जिले से ईमानदारी और ऐतिहासिक खोज की एक बेहद सराहनीय खबर सामने आई है. जिले के सवादत्ती तालुका स्थित इंचाल गांव में बीसीएम (BCM) हॉस्टल के पास काम कर रहे निर्माण मजदूरों को जमीन के अंदर से 14 दुर्लभ सोने के सिक्के मिले. लाखों रुपये की कीमत और ऐतिहासिक महत्व वाले सिक्के मिलने के बावजूद मजदूरों ने कोई लालच नहीं दिखाया और तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना देकर सभी सिक्के अधिकारियों के हवाले कर दिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए 14 सोने के सिक्कों का कुल वजन 54.8 ग्राम है, जिसकी वर्तमान बाजार दर के हिसाब से अनुमानित कीमत लगभग 8.27 लाख रुपये बताई जा रही है.


  • सिक्के मिलने के तुरंत बाद पंचायत विकास अधिकारी (PDO) और तालुका पंचायत के कर्मचारियों की मौजूदगी में मजदूरों ने ये सभी सिक्के सवादत्ती के तहसीलदार मल्लिकार्जुन हेगन्नवर को सौंप दिए. तहसीलदार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सिक्कों को सुरक्षित रूप से सरकारी कोषागार में जमा करा दिया है.

    शुरुआती जांच में सिक्कों की बनावट और उन पर उकेरी गई आकृतियों ने इतिहासकारों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा है. सिक्कों पर हाथी का चित्र साफ तौर पर अंकित है.

    ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, तलकाड़ के ‘गंगा राजवंश’ का राजचिह्न भी हाथी ही था. इसी आधार पर यह अनुमान जताया जा रहा है कि ये सिक्के 10वीं से 15वीं शताब्दी ईस्वी के दौरान के हो सकते हैं. हालांकि, इन सिक्कों की सटीक तिथि, राजवंश और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की पुष्टि के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा आगे की वैज्ञानिक जांच की जाएगी.

    सवादत्ती तालुका प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने उन मजदूरों की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने लाखों रुपये मूल्य के प्राचीन सोने के सिक्के मिलने के बावजूद बिना किसी झिझक के उन्हें सरकारी संपत्ति मानकर सौंप दिया. इंचाल गांव में हुई इस दुर्लभ खोज के बाद से पूरा इलाका चर्चा में है और पुरातत्व प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

    Share:

  • 9 महीने में 964 से ज्यादा जवानों की मौत का अनुमान, PAK की बढ़ी टेंशन

    Sat Sep 5 , 2026
    लाहौर: पाकिस्तान में आतंकवादी और उग्रवादी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 1 अगस्त 2026 के बीच पाकिस्तान में आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़ी 974 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं. अकेले अगस्त महीने में करीब 190 हमले हुए, जबकि सितंबर के शुरुआती पांच दिनों में करीब 15 और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved