img-fluid

महिला एशिया कप: भारत जीता तो फिर फंसेगा ट्रॉफी का पेंच! फाइनल में नकवी की मौजूदगी से ड्रामे की आशंका

September 07, 2026

दुबई. एशिया कप (Asia Cup) की ट्रॉफी (trophy) को लेकर पिछले साल हुआ विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और अब महिला (Women) एशिया कप में भी ऐसा ही मामला सामने आने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) 13 सितंबर को होने वाले महिला एशिया कप फाइनल के लिए दुबई में मौजूद रहेंगे। उन्हें समापन समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है। नकवी के फाइनल में मौजूद रहने और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने की संभावना के कारण 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल जैसा विवाद दोबारा खड़ा होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फाइनल में चीफ गेस्ट होंगे मोहसिन नकवी
रिपोर्ट के मुताबिक, मोहसिन नकवी 13 सितंबर को महिला एशिया कप के फाइनल में शामिल होंगे। उन्हें टूर्नामेंट के समापन समारोह के लिए चीफ गेस्ट बनाया गया है। ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतती है तो ट्रॉफी सौंपने को लेकर स्थिति पेचीदा हो सकती है।


  • हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और वह पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। ऐसे में अगर भारत फाइनल जीतता है तो टीम और नकवी के बीच ट्रॉफी लेने को लेकर फिर गतिरोध पैदा होने की संभावना जताई जा रही है।

    भारत-पाकिस्तान मैच में भी नहीं मिला था हाथ
    भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया मुकाबले के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया था। पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। उस समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तनाव और प्रोटोकॉल को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

    2025 पुरुष एशिया कप फाइनल में क्या हुआ था?
    2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद पुरस्कार समारोह में मोहसिन नकवी भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए कथित तौर पर करीब आधे घंटे तक पोडियम पर इंतजार करते रहे। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। भारतीय टीम चाहती थी कि ट्रॉफी किसी अन्य एसीसी अधिकारी के हाथों सौंपी जाए। टीम इंडिया ने इसकी सूचना पहले ही दे दी थी कि नकवी से वे ट्रॉफी नहीं लेंगे। इसके बावजूद जानबूझकर नकवी स्टेज पर खड़े रहे थे।

    नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे
    इसके बाद मोहसिन नकवी ने पुरस्कार समारोह छोड़ने का फैसला किया और ट्रॉफी चुराकर अपने साथ ले गए। वह ट्रॉफी को अपने होटल के कमरे में ले गए थे। इसके बाद से ट्रॉफी एसीसी के दुबई स्थित कार्यालय में रखे होने की बात सामने आती रही है और भारतीय टीम को अभी तक वह ट्रॉफी नहीं मिली है।

    बीसीसीआई और एसीसी के बीच बातचीत जारी
    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मोहसिन नकवी और एसीसी के अन्य अधिकारियों के साथ कई बार चर्चा की है। हालांकि, अभी तक इस मामले का समाधान नहीं हुआ है। अब महिला एशिया कप फाइनल में नकवी की मौजूदगी ने पिछले साल के विवाद की यादें फिर ताजा कर दी हैं। यदि भारत फाइनल जीतता है, तो सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि पुरस्कार समारोह में ट्रॉफी किसके हाथों सौंपी जाती है और क्या पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा देखने को मिलती है।

    Share:

  • महाराष्ट्र में फिर ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा, उद्धव गुट के 14 विधायक शिंदे के संपर्क में होने का दावा

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के विधायकों (MLA) को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray faction) के 20 में से 14 विधायक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved