
पन्ना। पन्ना जिले (Panna district) के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शासकीय अस्पताल के सामने स्थित एक जनरल स्टोर में घुसकर दबंगई का नंगा नाच देखने को मिला, जहां जमीन विवाद के चलते व्यवसायी सौरभ जैन के साथ सरेआम मारपीट की गई। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित व्यवसायी के मुताबिक, पड़ोसी एवं पूर्व सपा प्रत्याशी एवं वर्तमान भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित जैन के साथ उनका लंबे समय से जमीन को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद, पुरानी रंजिश में आरोपी अमित जैन अचानक दुकान के भीतर घुसा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दुकान में मौजूद ग्राहकों और राहगीरों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर व्यवसायी की जान बचाई। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने देवेंद्रनगर थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने वायरल सीसीटीवी वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved