img-fluid

इन्दौर में थार 50 फीट ऊंचे ब्रिज से गिरकर पलटी

September 12, 2026

रात तीन बजे हादसा, नशे में थे युवा, दो को आई चोटें, दो सुरक्षित, हादसा इतना भीषण था कि कार के टायर ही निकल गए

इंदौर। शराब (Liquor) के नशे में रात को राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) इलाके में एक थार (Thar) कार उसके चालक ने ब्रिज से कूदा दी। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के पहिए तक निकल गए। एक युवक और युवती को इस घटना में चोटें आई हैं।


  • राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि रात करीब 3 बजे एक थार रफ्तार से विज्ञान नगर से राजेंद्र नगर ब्रिज की ओर आ रही थी। कार के चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फ ीट नीचे औंधे मुंह गिर गई। घटना में कार के दोनों टायर निकल गए। उसमें सवार दो युवक और दो युवतियां फंस गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। एक युवक और युवती को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में शराब की बोतल और सिगरेट के पैकेट थे, जिससे आशंका है कि युवा रात को शराब पीकर तफरीह कर रहे होंगे।

    Share:

  • सूर्य गोचर 2026: 17 सितंबर के बाद वृश्चिक और धनु राशि वालों के करियर में बढ़ सकते हैं सफलता और लाभ के अवसर

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली । ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 सितंबर 2026 को सूर्य राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि (Virgo) में प्रवेश करेंगे। सूर्य को आत्मविश्वास (Confidence), नेतृत्व (Leadership), पद-प्रतिष्ठा और करियर (Career) का प्रमुख कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की राशि परिवर्तन का प्रभाव कार्यक्षेत्र और उपलब्धियों से जुड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved