img-fluid

40 दिन में 1 करोड़ 88 लाख श्रद्धालु आए दर्शन करने

September 12, 2026

  • मंदिर समिति को 31 करोड़ की आय-मंदिर में 1.34 करोड़ ने किए दर्शन, सवारी और नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए पहुँचे 53.95 लाख श्रद्धालु

उज्जैन। श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल की नगरी में आस्था का महासंगम देखने को मिला। 30 जुलाई से 7 सितंबर तक 40 दिनों में 1,88,53,747 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इनमें 1,34,58,747 श्रद्धालु सीधे मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जबकि महाकाल की सवारियों और भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए करीब 53,95,000 श्रद्धालु पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से उज्जैन में पूरे श्रावण-भादौ के दौरान लगातार भक्तों की भीड़ बनी रही।


  • श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर महाकालेश्वर मंदिर की आय पर भी नजर आया। श्रावण-भादौ में शीघ्र दर्शन व्यवस्था से रुपए 17,98,61,750 की आय हुई। वहीं महाकाल लड्डू प्रसादी की 2760.139 क्विंटल बिक्री हुई, जिससे 13,06,20,500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों मदों से मंदिर समिति को कुल 31,04,82,250 रुपए यानी 31.04 करोड़ रुपए की आय हुई।

    लड्डू की 2760 क्विंटल से ज्यादा बिक्री….
    महाकाल मंदिर की लड्डू प्रसादी श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बनी रही। 40 दिनों में 2760.139 क्विंटल यानी 2.76 लाख किलो से अधिक लड्डू प्रसादी की बिक्री हुई। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के साथ प्रसादी भी लेकर लौटे।

    सवारी और नागचंद्रेश्वर दर्शन ने बढ़ाया आंकड़ा….
    श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल की सवारियां प्रमुख आकर्षण रहीं। सवारी के दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इन दोनों को मिलाकर करीब 53.95 लाख श्रद्धालुओं की संख्या रही। यही वजह है कि पूरे श्रावण-भादौ का कुल दर्शन आंकड़ा 1.88 करोड़ के पार पहुंच गया।

    Share:

  • मासिक धर्म पर गांव से बेदखल होती हैं महिलाएं, यहां आज भी कायम ये प्रथा

    Sat Sep 12 , 2026
    सत्य साई: एक तरफ जहां पूरा देश डिजिटल क्रांति और आधुनिकता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले से परंपरा और अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के उत्पीड़न की बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आ रही है. जिले के मदाकासिरा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत रोल्ला मंडल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved