img-fluid

सेवा संकल्प अभियान पर हुए रक्तदान में 89 यूनिट रक्तदान

September 18, 2026

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर ब्लॉक खाचरौद में स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। नागदा में आयोजित शिविर में 89 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ, जो जिले में सर्वाधिक बताया गया, जबकि खाचरौद में आयोजित शिविर में 37 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।


  • नागदा में शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश धाकड़, सुल्तान सिंह शेखावत, सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत तथा भाजपा बिरला ग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन सहित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिविर का आयोजन एसडीएम रंजना पाटीदार एवं तहसीलदार मधु नायक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, भाजपा मंडल बिरला ग्राम एवं जन्मेजय अस्पताल के सहयोग से किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सीएचओ, नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अवाना, महामंत्री लोकेश माली, महामंत्री फूलमती मल्लाह, एल्डरमैन छोटे मल्लाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल सहित राहुल यादव, अजय माहेश्वरी, मोती सिंह शेखावत, शंकर प्रजापत, सुनील साहनी, आशुतोष सिंह डोडिया, अमित मीणा, मोंटू ठाकुर, विशाल सिंह कट्टर, हरिओम प्रजापत, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमरावत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि कुमरावत के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया।

    Share:

  • चंबल मेहतवास घाट पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई

    Fri Sep 18 , 2026
    नागदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिरलाग्राम व नगरपालिका परिषद नागदा के संयुक्त रूप से चंबल तट मेहतवास घाट पर सैकड़ों लोगों ने दीप प्रज्जवलित किए। कार्यक्रम के दौरान जीवनदाईनी माँ चम्बल की आरती कर आतिशबाजी भी की। इस दौरान विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष संतोष गेहलोत, बिरलाग्राम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन, पार्षदगण और आम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved