img-fluid

MP: सरकारी गाड़ी देखते ही पिछले दरवाजे से भागा BJP पार्षद का पति! पुलिस की रेड में 8 पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार

October 04, 2026

दतिया। दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 31 की भाजपा पार्षद के घर पर अचानक छापामार कार्रवाई की। पुलिस की इस अचानक हुई दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया। जब पुलिस अधिकारियों ने घर के बाहर बनी बाथरूम की तलाशी ली, तो वहां अवैध रूप से छिपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से 8 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही भाजपा पार्षद के देवर मुकेश साहू और उनके साथी दिनेश चतुर्वेदी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही पुलिस की टीम ने घर को घेरा, भाजपा पार्षद का पति राकेश साहू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद के फरार पति राकेश साहू, देवर मुकेश साहू और आरोपी दिनेश चतुर्वेदी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई को सिविल लाइन थाना प्रभारी वैभव गुप्ता, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जब्त शराब कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी, इसको लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार चल रहे पार्षद के पति राकेश साहू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share:

  • हमारे मन की मुराद पूरी हो गई…उमा भारती का अमित शाह की घोषणा पर समर्थन, कहा- लंबे समय से इंतजार था

    Sun Oct 4 , 2026
    भोपाल। भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा का समर्थन किया है। उन्होंने अमित शाह के एमपी को नशा मुक्त करने के ऐलान का स्वागत किया है। उमा भारती ने कहा कि लंबे समय से इस घोषणा का इंतजार था। अमित शाह की घोषणा ने हमारे मन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved