img-fluid

संसाधनों से नहीं, जन सहयोग से बची 15 से अधिक जानें

November 12, 2026

  • बागडिय़ा टॉवर में कल 3 घंटे तक चला मौत और जीवन का संघर्ष-कोतवाली टी आई ने छत पर जाकर कैंसर पीडि़त महिला को बचाया

अग्निकांड वाले बागडिय़ा टॉवर की चार मंजिला बिल्डिंग में न इमरजेंसी एग्जिट है न ही फायर सेफ्टी के उपाय-पीछे मिल्कीपुरा के एक दर्जन मुस्लिम युवकों ने किया रोल अदा जान बचाने में-अधिकांश पेंटरी का काम करते हैं जिनकी सीढिय़ों से मदद मिली

उज्जैन। शहर के मध्य स्थित बागडिय़ा टावर में कल एक दर्जन लोगों की जान चली जाती लेकिन आगे धुआं और लपटे उठ रही थी जबकि टावर के पीछे मिल्कीपुरा और मुस्लिम आबादी है जहाँ से रेस्क्यू किया गया। संसाधन के नाम पर तो नगर निगम के पास एक भी ऐसी गाड़ी नहीं हैं जिससे विपरित परिस्थितियों में मदद पहुँचे। अभी तक इस मामले में किसी पर प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। कल शाम की घटना ने एक बार फिर कमर्शियल बिल्डिंगों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। चार मंजिला इमारत में इमरजेंसी एग्जिट और आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण नहीं थे। कल अग्निकांड के दौरान संकरे रास्तों के कारण धुएं में फंसे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। इस मामले में एक और गंभीर बात सामने आई है।


  • टावर मालिक अरुण बागडिय़ा ने 11 अगस्त को एमपी मेडिकल स्टोर में रखी एक्सपायरी दवाइयां हटवाने के लिए थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की सलाह दी गई। इसके बावजूद दवाइयां वहीं पड़ी रहीं। आग भी इसी जगह से शुरू होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि आग मेडिकल स्टोर में लगी थी। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जाँच में यह भी पता लगाया जाएगा कि बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, एक्सपायरी दवाइयों की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी। पुराने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बगडिय़ा टावर के नीचे स्थित एमपी मेडिकल स्टोर में आग लगी थी। दुकान का शटर बंद होने के कारण धुआं वेंटिलेशन चैंबर के रास्ते ऊपर के फ्लैट्स तक फैल गया। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। खबर लगते ही दमकल की गाडिय़ाँ मौके पर आ गई थी और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी आ गई थी और उन्होंने रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया। उनके साथ बिल्डिंग के पीछे मिल्कीपुरा में रहने वाले कुछ युवकों ने भी फँसे लोगों को निकालने और आग बुझाने में मदद करना शुरू कर दी। क्षेत्र के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और दुकानों के शटर तोड़कर अंदर पानी डाला। चार मंजिल के ऊपरी फ्लेट पर फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन की सहायता से नीचे उतारा जा सका। पेंटर्स ने भी झूले और सीढ़ी के सहारे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। फायरमैन अभिषेक तिवारी ने कैंसर पीडि़त महिला और उनकी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दो महिलाओं को बचाने के लिए टीम दोबारा बिल्डिंग में गई, लेकिन घना धुआं होने से दम घुटने के कारण अभिषेक बेहोश होकर गिर पड़े। बिल्डिंग में रहने वाले एक परिवार के यहाँ गरुड़ पुराण चल रही थी और आग लगने के बाद हाहाकार की स्थिति बनी हुई। पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और मिल्कीपुरा निवासी मोहम्मद इमरान, अब्दुल अरशद, अब्दुल जब्बार, जुबैर अंसारी, गुलशेर अब्बासी, अमजद खान, युसूफ शेख, शाहनवाज, अयान खान, अल्फेस, मकसूद, कासिम रहमानी सहित अन्य युवकों ने आग में फँसे लोगों को निकालने में टीम की मदद की। रात 9 बजे तक चले रेस्क्यू में 25 दमकल की गाडिय़ाँ जुटी रहीं और तब तक आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु तोमर ने बताया कि मामले में मेडिकल संचालक की गलती नजर आ रही है और जाँच की जा रही है। शाम तक उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एमपी मेडिकल का अंदर ही स्टोर रूम है और आग की शुरुआत वहीं से हुई थी।

    Share:

  • 10 फुट का रॉकेट, चीनी मोर्टार... मणिपुर में फिर मिला हथियारों का जखीरा

    Thu Nov 12 , 2026
    मणिपुर: मणिपुर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. बिष्णुपुर जिले में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा मिलने के अगले दिन चूड़ाचांदपुर में भी भारी संख्या में गोला बारूद बरामद किए हैं. पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved