img-fluid

सिहोरा स्टेशन पर नल सूखे, शौचालय गंदे

November 14, 2026

  • रेल यात्रियों की सुविधाएं भगवान भरोसे

सिहोरा। रेलवे प्रशासन भले ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे करता हो, लेकिन सिहोरा रेलवे स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाएं इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। स्टेशन परिसर में बने शौचालयों में गंदगी का अंबार है और सफाई व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शौचालयों के अंदर नल तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता। ऐसे में यात्रियों को शौचालय उपयोग के लिए खुद पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक खामियाजा महिला यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्वच्छ शौचालय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव परेशानी का सबब बना हुआ है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।



  • रेलवे प्रशासन की जवाबदेही तय हो
    रेलवे स्टेशन किसी भी शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक केंद्र होता है। यहां स्वच्छ शौचालय, नियमित सफाई, पर्याप्त पानी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। यात्रियों ने संबंधित अधिकारियों से शौचालयों की नियमित सफाई, पानी की स्थायी व्यवस्था और सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध करने की मांग की है।

    सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
    स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों के अनुसार, स्टेशन पर रेल पुलिस चौकी की व्यवस्था नहीं होने से आपात स्थिति में शिकायत दर्ज कराने और तत्काल मदद पाने में परेशानी हो सकती है। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षा के लिए कहां संपर्क करना होगा, यह भी चिंता का विषय है।

    Share:

  • Adani Energy ने 3,050 करोड़ में खरीदी ये दिग्गज स्मार्ट मीटर कंपनी

    Sat Nov 14 , 2026
    डेस्क: गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने देश के पावर सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर (IntelliSmart Infrastructure) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. शुक्रवार को कंपनी ने शेयर बाजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved