
इंदौर। इंदौर के महू स्थित मानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर से लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेटी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे पिता का आरोपियों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लापता बेटी की तलाश जारी है।
दरअसल पूरा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली का है। मृतक की पहचान महेश पिता घनश्याम भूरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महेश की बेटी आरोपी की पत्नी के साथ खेती-मजदूरी के लिए जाती थी। शाम को बेटी घर नहीं लौटी तो पिता उसकी तलाश में निकले। बेटी के बारे में जानकारी लेने जब महेश आरोपी के घर पहुंचे, तो वहां विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने लोहे की रॉड सहित अन्य चीजों से महेश पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की बेटी अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved