img-fluid

तमिलनाडु: एक ही परिवार के 5 लोगों की कुएं में मिली लाश, 10 और 4 साल के बच्चों की भी मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 19, 2026

करूर. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के करूर (Karur) में एक कुएं (well) से पांच लोगों की लाशें मिली हैं. पांचों एक ही परिवार के थे. इनमें 63 साल के पिता, 60 साल की मां, 35 साल की बेटी और बेटी के दो बच्चे शामिल हैं. बच्चों की उम्र 10 और 4 साल थी. पांचों की लाश परिवार के खेत में बने कुएं में मिली. गांव के लोगों ने बुधवार शाम कुएं में शव देखे तो पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.


  • इस घटना में एक बात और सामने आई है. परिवार की बेटी सुगुना पति से विवाद के बाद अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी. वह 15 नवंबर को ही माता-पिता के घर आई थी. अब कुछ दिन बाद ही परिवार के पांचों लोगों की लाश कुएं में मिली है.

    पुलिस के मुताबिक, सुगुना की शादी करीब 13 साल पहले प्रभु से हुई थी. प्रभु वेलायुथमपलायम के रहने वाले हैं. दोनों के दो बच्चे थे, इनमें 10 साल की बेटा और 4 साल का बेटा शामिल हैं. सुगुना और प्रभु के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी के बाद सुगुना 15 नवंबर से अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी. वह करूर के वेंगमेडु इलाके के कोंगु नगर में अपने माता-पिता रामासामी और जानकी के साथ रह रही थी.

    खेत के कुएं में दिखीं पांचों की लाशें
    बुधवार शाम चिनाकलियापालयम गांव के कुछ लोगों ने खेत में बने कुएं में शव उतराते देखे. यह खेत रामासामी के परिवार का बताया गया है. लोगों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. वंगल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. कुएं से पांचों शव निकाले गए. मरने वालों की पहचान 63 साल के रामासामी, उनकी पत्नी 60 वर्षीय जानकी, बेटी 35 वर्षीय सुगुना, नातिन 10 वर्षीय शिवानी और नाती 4 साल का अथिरन के रूप में हुई.

    क्या पारिवारिक विवाद का मौतों से कोई कनेक्शन है? अब पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है. सुगुना और उनके पति के बीच विवाद की बात सामने आई है. लेकिन क्या इसी विवाद का पांचों की मौत से कोई संबंध है? या फिर इस घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है? पुलिस ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने की बात नहीं कही है. जांच की जा रही है कि पांचों लोग कुएं तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन हालात में हुई. फिलहाल पांच मौतों से इलाके में मातम है. एक ही परिवार के तीन बड़े और दो छोटे बच्चों की जान कैसे गई, इसका जवाब पुलिस की जांच के बाद ही मिल पाएगा.

    Share:

  • एंथ्रोपिक का 81.31 अरब डॉलर का IPO, स्पेसएक्स का रिकॉर्ड पीछे छूटा, वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर

    Thu Nov 19 , 2026
    नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने शेयर बाजार (Stock Market) में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) लाकर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ के माध्यम से करीब 81.31 अरब डॉलर जुटाए हैं। इससे पहले जून […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved