img-fluid

इंदौर में बढ़ने लगी ठंड, रात का पारा 11.5 डिग्री पहुंचा

November 27, 2026

  • उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं का असर
  • देश के चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट, इंदौर में भी बढ़ेगी ठंड

इंदौर। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी क्षेत्रों में बदल रहे मौसम का असर अब मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और वहां से मैदानी क्षेत्रों की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनने लगी है, वहीं शहर में भी ठंड का असर बढ़ता जा रहा है।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के आसपास भी ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। दक्षिणी बांग्लादेश, म्यांमार तथा ओडिशा-पश्चिम बंगाल के आसपास बनी इन मौसमी प्रणालियों के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।


  • इन मौसमी गतिविधियों के बीच उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश में तापमान पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, शाजापुर, कटनी और दमोह में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हालांकि इंदौर के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन यहां भी दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।

    दिन और रात का तापमान गिरा
    शहर में कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री था। इस तरह 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री और रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल इंदौर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं और रात के तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा।

    Share:

  • स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, केविन पीटरसन का चैलेंज भी पड़ा छोटा..

    Fri Nov 27 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) की ओर से दिए गए एक खास बैटिंग चैलेंज को महज 37 गेंदों में शतक लगाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved