चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी AAP

भोपाल। कांग्रेस ,भाजपा के कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव नहीं लड़ेगी। यह पूरी तरह से अफवाह है इस तरीके की अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ पार्टी की लीगल टीम सख्त से सख्त कानूनी एक्शन लेगी।


पंजाब में जब से भगवंत मान जी ने कांग्रेस के विधायक को ड्रग्स रैकेट मामले को लेकर गिरफ्तार किया है तब से यह अफवाहें तेजी से फैलाने की कोशिश हो रही हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा स्पष्ट है कि पार्टी मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

Share:

Next Post

सनातन धर्म है गांधी के हिंद स्वराज का मूल

Mon Oct 2 , 2023
– प्रो.रजनीश कुमार शुक्ल महात्मा गांधी की पहचान विश्व मानवता को प्राण देने के लिए निरंतर संघर्षरत एक ऋषि और राजनेता की है। गांधी के समस्त तप को हिंद स्वराज से अलग होकर के नहीं समझा जा सकता है। वस्तुत गांधी की छोटी किताब धरती पर रामराज्य लाने की अवधारणात्मक प्रस्तुति है। यह पश्चिमी जीवन […]