जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

बाजार में मिल सकते हैं मिलावटी बादाम, इस तरह करें असली की पहचान

सभी ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में से बादाम काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि ये ना सिर्फ टेस्ट में दमदार होता है, बल्कि इसमें पोषण भी कूट-कूटकर भरा होता है। आजकल दिवाली पर लोग घर आए मेहमानों को बादाम परोसते हैं या फिर गिफ्ट में भी देते हैं। जिस कारण इस त्योहार पर बादाम (Almond) की डिमांड काफी बढ़ जाती है और यही मौका देखकर मुनाफाखोर बाजार में मिलावटी बादाम उतार देते हैं।

मिलावटी बादाम से ना सिर्फ आपकी जेब पर डकैती पड़ती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप जब भी बादाम खरीदें, तो पहले ये आसान-सा टेस्ट जरूर ले लें।

बादाम से तेल निकाल लेना
बादाम के अंदर एक प्राकृतिक तेल होता है, जिसमें काफी मात्रा में पोषण(Nutrition) होता है। इसे निकालने के बाद बादाम खोखला माना जाता है। हालांकि, बादाम से तेल निकालना इतना आसान नहीं है, लेकिन बाजार में इस काम को आसानी से अंजाम देने वाली मशीनें मौजूद हैं। इसकी पहचान करने के लिए आप कुछ बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें। अगर इसमें पर्याप्त तेल मौजूद होगा, तो यह कागज पर तेल के निशान छोड़ देगा।

बादाम पर पोलिश
बादाम जैसे-जैसे सूखता जाता है, उसका रंग गहरा होता रहता है। इसलिए उसे ताजा दिखाने के लिए हल्के रंग की पोलिश की जाती है। लेकिन आप इस मिलावटी बादाम को आसानी से पहचान सकते हैं। इसके लिए कुछ बादाम लेकर हथेली के बीच में रगड़ें। अगर बादाम पर पोलिश की गई होगी, तो वह हथेली पर रंग छोड़ देगा। इसके साथ ही अगर बादाम की पैकिंग पारदर्शी पैकेट में की गई है, तो उसके अंदर लाल रंग के कण दिखाई दे सकते हैं।



बादाम में खुबानी की गिरी
कुछ लोग बादाम में खुबानी की गिरी मिला देते हैं, जो कि काफी हद तक बादाम की तरह दिखती है। लेकिन इनका आकार और रंग बादाम से हल्का होता है। इसलिए आप इन्हें देखकर आसानी से मिलावटी बादाम की पहचान कर सकते हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं हम इसकी सत्‍यता व सटीकता की जांच का दावा नही करते हैं। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने हनागल सीट पर किया कब्जा

Tue Nov 2 , 2021
हावेरी। कांग्रेस (Congress) ने कर्नाटक (Karnataka) में भाजपा (BJP) से हनागल विधानसभा सीट (Hanagal Assembly seat) उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7,598 मतों के अंतर से हराकर हासिल कर ली (Acquired) है। हनागल निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह इसी जिले से आते हैं और उनके शिगगाव निर्वाचन क्षेत्र […]