उत्तर प्रदेश देश

UP: 19 साल बाद कोई मुख्यमंत्री यहा से लड़ेगा विधानसभा चुनाव

लखनऊ। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए भाजपा ने 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्हें गोरखपुर शहर (Gorakhpur city) से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रदेश में 19 साल बाद कोई मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने गुन्नौर (Gunnaur) से चुनाव लड़ा था। गुन्नौर के तत्कालीन विधायक अजीत कुमार यादव राजू (MLA Ajit Kumar Yadav Raju) ने मुलायम के लिए सीट खाली की थी। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), मायावती (Mayawati), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और योगी आदित्यनाथ विधान परिषद सदस्य चुने गए थे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से उम्मीदवार बनाया है। साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) के प्रति आभार जताया है और कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं, प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। 10 मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर सांसद रविकिशन (MP Ravikishan) ने अपने देशज अंदाज में कहा, ‘झारी के वोट गिरी इहां त महाराज जी एकतरफा जीतिहें।’ सांसद ने कहा कि महाराज जी गोरखपुर शहर क्षेत्र से जीत का ऐसा रिकार्ड बनाएंगे जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। वन साइडेड विक्ट्री (sided victory) अभी से तय है। यहां बच्चा-बच्चा, माताएं-बहनें नौजवान, बुजुर्ग सभी योगी आदित्यनाथ के पक्ष में खड़े हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Share:

Next Post

इन्दौर में कोरोना मरीजों की संख्या 2000 के करीब, मगर भर्ती मरीज 200 भी नहीं

Sun Jan 16 , 2022
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे बड़ा आंकड़ा 1883 था, सबसे बड़े हॉट स्पॉट लसूडिय़ा में 180 मरीज इंदौर। शहर सहित जिले में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव (corona positive) का आंकड़ा 2000 के पार जाता नजर आ रहा है, मगर अच्छी बात यह है कि कोरोना का इलाज करा रहे भर्ती मरीजों की संख्या […]