जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

माटी के स्वास्थ्य के लिए कृषि छात्र, वैज्ञानिक एवं किसान एक सेतु के रूप में करें कार्य

  • जनेकृविवि में विश्व मृदा दिवस समारोह का हुआ आयोजन

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की सद्प्रेरणा से मृदा विज्ञान विभाग के जैव उर्वरक केन्द्र में, विश्व मृदा दिवस समारोह एवं कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय प्रमंण्डल सदस्य डॉ. ब्रजेश दत्त अरजरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी माता कही जाने वाली मृदा धीरे-धीरे मुर्दा होती जा रही है, इस ओर सभी को गहन, गंभीरता के साथ कार्य करना करना होगा। जिससे मृदा का संरक्षण-संवर्धन हो सके, माटी के स्वास्थ्य के लिए कृषि छात्र,वैज्ञानिक एवं किसान एक साथ मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व प्रगतिशील कृषक इंजी. के. के. अग्रवाल ने कहा कि मृदा के मूलस्वरूप में बदलाव हम सबके लिये चिंता का विषय है। हमारे किसान भाई इस विषय पर ओर ध्यान दें, ताकि स्वस्थ्य मृदा से गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवायें व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. जी. के. कौतू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे छात्र-छात्रायें सही दिशा का चयन कर शोध कार्य करें, ताकि भविष्य की खाद्यान्न चुनौतियों का समाधान प्राप्त हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. पी. बी. शर्मा ने बताया कि खेती के कार्यो में पंचतत्वों का संतुलन बनाकर कार्य करेंगे तो बेहतर माटी का स्वास्थ्य होगा व उत्पादन भी गुणवत्ता से परिपूर्ण होगा। विश्व मृदा दिवस समारोह में जवाहर जैव उर्वरक केन्द्र के उत्पाद जवाहर ट्राइकोडर्मा, जवाहर सुडोमोनास का किसानों की मांग पर, हिन्दी में तैयार किये गये फोल्डर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल एवं आभार प्रदर्शन डॉ. पी. एस. कुल्हारे द्वारा किया गया। इस दौरान विभाग के डॉ. पी. एस. कुल्हारे, डॉ. एच. के. राय, डॉ. बी. एस. द्विवेदी, डॉ. राकेश साहू, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. जी.एस. टैगोर, डॉ. फूलचंद्र अमूले, डॉ. अभिषेक शर्मा, राजकुमार काछी आदि की उपस्थिति रही।


कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर में भी विश्व मृदा दिवस पर आयोजन
”मिट्टी: जहॉ भोजन शुरू होता है” के थीम पर आधारित विश्व मृदा दिवस 2022 का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथि संचालक विस्तार सेवायें, डॉ. डी.पी. शर्मा संचालक विस्तार सेवायें ने बदलते परिवेश में मृदा में आने वाली चुनौतियों के निराकरण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कोतू ने भविष्य के चुनौतियों के अनुरूप अनुसंधान करने पर बल दिया तथा पुरानी पद्धतियों के संरक्षण पर बल दिया। इस दौरान डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. नितिन सिंघई, डॉ. यतिराज खरे, डॉ. निहारिका शुक्ला, पूजा चतुर्वेदी, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. नेहा शर्मा सहित लोक कल्याण समिति की भूमिका सराहनीय रही।

Share:

Next Post

स्थापना दिवस पर दिखा गर्व,गौरव और देशभक्ति का नजारा

Tue Dec 6 , 2022
मनाया गया 76वॉ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के मुख्य अतिथिय में आज कार्यालय डिस्ट्रिक कमाण्डेंट होमर्गाड में 76 वॉ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य को 6 प्लाटूनो द्वारा सलामी दी गई। जिसमें केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मंगेली जबलपुर के भी प्लाटून […]