भोपाल। मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले परंपरागत अजमीढ़ जी की जयंती संपूर्ण प्रदेश में धूमधाम और उत्साह से मनाई जाएगी। इसका निर्णय समिति की बैठक में लिया गया। मुख्य कार्यक्रम किलोल पार्क मूर्ति स्थल पर 31 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सोनी ने सर्वसम्मति से घोषणा की कि स्वर्णकार समाज के प्रत्येक घर में 31 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन शाम 6:10 पर प्रत्येक घर में 5 दिए जलाए जाएंगे। खीर का प्रसाद महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र के सामने भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात वितरित किया जाएगा। इस संपूर्ण कार्य के लिए समाज सेवी धीरज सोनी को संयोजक बनाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएसपी रमेश सोनी, प्रदेश महामंत्री ओपी सोनी, धीरज सोनी, योगेश सोनी, अशोक वर्मा, रामस्वरूप सोनी, सुभाष वर्मा, दीपक सोनी, पवन सोनी, अखिलेश सोनी, मुकेश सोनी आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Share:Related Articles
मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य
भोपाल सबसे साफ राजधानी, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित भोपाल। भारत सरकार द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर साल की तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की […]
वन ट्री हिल्स की 300 झुग्गियों पर चल सकता है बुलडोजर!
संत नगर। उपनगर के वन ट्री हिल्स क्षेत्र में गांधीनगर गृह निर्माण सोसाइटी के 52 भूखंडों पर 20-25 वर्षों से काबिज 300 परिवारों की झुग्गियों पर अब संकट के बादल मंडरा रहे है। क्योंकि गांधीनगर गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष लालचंद भोजवानी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सोसाइटी के भूखंडों से […]
कोविड के समय का बकाया बिल अब वसूलेंगी बिजली कंपनियां
15 दिसंबर तक बकाया भुगतान करने पर मिलेगी छूट भोपाल। कोविड (Covid) के दौरान एक किलोवॉट तक के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) को बिजली कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए बकाया बिल नहीं वसूला था। इस बकाया बिल को अब जमा करने के लिए सरकार द्वारा बिजली समाधान योजना लाई गई है। योजना में उपभोक्ताओं […]