चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

इंदौर के साथ MP में 230 सीटों का आया रुझान, कांग्रेस और BJP का क्या है हाल

नई दिल्‍ली (New Dehli)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में विधानसभा का नतीजा (outcome)घोषित हो रहा है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटों (votes)की गिनती (Counting)चल रही है बहुमत के लिए 116 सीट की आवश्यकता है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है और इसके बाद ईवीएम खुलेंगे। मध्य प्रदेश में दो दशक से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज कायम रहेगा या फिर राज्य की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी यह दोपहर तक तय हो जाएगा।


9:50 – मध्य प्रदेश में 230 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 135, अन्य को 5 और कांग्रेस 90 सीटों पर आगे चल रही है। सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह आगे।
छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे।
दतिया सीट से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आगे।
इंदौर 5 में पहले दौर की गिनती में महेंद्र हार्डिया 4000 से ज्यादा मतों से आगे। साथ ही इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय 11000 मतो से आगे।
इंदौर-3 पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी 1485 मतों से आगे। वहीं रमेश मेंदोला 7000 मतो से आगे और तुलसी सिलावट सांवेर से क़रीबन 9000 मतो से आगे। जीतू पटवारी 3702 मतो से आगे।
पहले राउंड में 5750 मालिनी गौर आगे।
पहले राउंड में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में महेंद्र हडिया 4245 मतों से आगे
महू से भाजपा की उषा ठाकुर 1100 मतो से आगे
दो राउंड में 5301 मतो मधु वर्मा आगे
लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा. गोविंद सिंह आगे।
बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन आगे।
रतलाम ग्रामीण लक्ष्मण सिंह डिंडोर 1000 मतों से आगे कांग्रेस
धार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम 1200
बदनावर से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत 800 मतों से आगे
गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी अमन सिंगर 900 मतों से आगे
खरगोन से कांग्रेस के रवि जोशी पीछे
भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार 421 मतो से आगे
झाबुआ 1900 मतो से भानु भूरिया आगे।
थांदला से 167 मतो से कलसिंह भाबर आगे।
पेटलावद से 2494 मतो से निर्मला भूरिया आगे।
देवास में कांग्रेस आगे 59 से आगे
हाट पिपलिया करीब 1500 वोटो से कांग्रेस
सोनकच्छ में 976 मतो से BJP आगे
बागली में 3800 वोट से BJP आगे
खातेगांव 1546 वोट से BJP आगे
नीमच विधानसभा से दिलीप सिंह परिहार आगे चल रहे है।
जावद विधानसभा से ओमप्रकाश सखलेचा आगे चल रहे है।
मनासा विधानसभा से माधव मारु आगे चल रहे है।
8:53 – मध्य प्रदेश में 181 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 105 और कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है।

8:27- मध्य प्रदेश में 106 सीटों के रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा 63 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है।

8:23- मध्य प्रदेश में 102 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 65 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है।

8:15- भाजपा 26 और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है।

8:10- पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे चल रही है। 20 सीटों पर भाजपा और 15 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

8:30- मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सभी 230 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई।

7:30- मध्य प्रदेश में काउंटिंग शुरू होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नरोत्तम ने कहा कि भाजपा 125-150 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

7:05- भाजपा नेता अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस के दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है

6:50 काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 135 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

6:40- वोटों की गिनती की तैयारी सभी मतगणना केंद्रों पर अंतिम चरण में है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

एग्जिट पोल्स का मिलाजुला अनुमान
30 नवंबर को मध्य प्रदेश को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आए। कुछ में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई तो कुछ में कांग्रेस सरकार बनने की बात कही गई। एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113-137 सीटें और भाजपा को 88-112 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। कुछ सर्वे में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई गई थी।

17 नवंबर को डाले गए थे वोट
मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार राज्य की जनता ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मध्य प्रदेश में 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान कुछ सीटों पर छिटपुट हिंसा भी हुई थी।

Share:

Next Post

Israel-Hamas war: अमेरिका ने जताई चिंता, निर्दोषों की रक्षा के लिए इस्राइल को दी ये सलाह

Sun Dec 3 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम (Ceasefire between Israel and Hamas) के बाद फिर से युद्ध शुरू (war starts again) हो गया है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत (More than 15 thousand people died) हो चुकी है। एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण अमेरिका ने […]