आचंलिक

नगर सरकार बनाने नागरिको में उत्साह का माहौल

  • सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान
  • नगर के 106 मतदान केन्द्रो पर शांति पूर्ण तरीके से जारी है मतदान

सीहोर। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में आज नगर सरकार बनाने के लिये नगर के 34 वार्डो के लिये बनाये गये 106 मतदान केन्द्रो पर लगभग 85 हजार मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। सभी मतदान केन्द्रो पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था, जहां मतदाता उत्साह के साथ मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदाता करते हुए दिखाई दिए। हालांकि सुबह 9 बजे तक अनेक मतदान केन्द्रो पर इक्का दुक्का मतदाता ही दिखाई दिए लेकिन 9 बजे के बाद अधिकांश मतदान केन्द्रो पर मतदाताओ की लाईने दिखाई दी। सभी केन्द्रो पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। सुबह 10 बजे जाने तक लगभग 20 से 22 प्रतिशत मतदान होने के जानकारी मिली है। मतदान करने का सबसे ज्यादा जोश और उत्साह उन मतदाताओ में दिखाई दे रहा है जो पहली बार अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। नगरीय निकायों के मतदान ईव्हीएम मशीन से स पन्न कराए हा रहे है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद सीहोर के 34 वार्डों में चुनाव के लिए 106 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण चुनाव स पन्न कराने के लिए 117 मतदान दल बनाए गए है। जिसमें 468 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद सीहोर के सभी 34 वार्डों से पार्षद पद के लिए 149 उ मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वार्ड नंबर 15 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रिंस राठौर के विरूद्ध कोई नामांकन दाखिल नहीं होने से उनके निर्विरोध चुने जाने से यहां चुनाव नहीं हो रहे है।

वार्डवार मतदाताओं की सं या
नगर पालिका परिषद सीहोर में मतदान के लिए सभी 35 वार्डों के कुल मतदाताओं की सं या नगर में 42,569 पुरूष, 41,057 महिला तथा 6 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वार्ड क्रमांक-1 से कुल 2274 मतदाता एवं वार्ड 2 से कुल 2352 महिला एवं पुरूष मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार वार्ड 3 से 2670, वार्ड 4 से 2023, वार्ड-5 से 1993, वार्ड -6 से 2041, वार्ड-7 से 2486, वार्ड-8 से 2009, वार्ड-9 से 2709, वार्ड-10 से 2387, वार्ड-11 से 2968, वार्ड-12 से 2964, वार्ड-13 से 2621, वार्ड क्रमांक-14 से 2845, वार्ड -15 से 2214, वार्ड-16 से 2195, वार्ड-17 से 2023, वार्ड-18 से 1921, वार्ड-19 से 2482, वार्ड-20 से 2149, वार्ड-21 से 2336, वार्ड-22 से 2848, वार्ड-23 से 3236, वार्ड-24 से 2309, वार्ड-25 से 3674, वार्ड-26 से 2216, वार्ड-27 से 2059, वार्ड-28 से 2191, वार्ड-29 से 1502, वार्ड-30 से 2491, वार्ड-31 से 2457, वार्ड -32 से 1796, वार्ड-33 से 2531, वार्ड-34 से 2697 तथा वार्ड क्रमांक-35 से 1963 महिला एवं पुरूष मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।


ईवीएम मशीन तथा मतदान सामग्री लेकर मतदान दल हुए रवाना
मंगलवार को चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर ने मतदान दलों को सामग्री वितरण करने तथा सामग्री लेकर रवाना होने की कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलो को सुगमता से सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मतदान केन्द्रो तक पहुंचाया गया। कलेक्टर श्री ठाकुर ने चुनाव सामग्री वितरण की व्यवस्था, मतदान दलों को रवाना करने के लिए वाहन व्यवस्था तथा मतदान के पश्चात वापस आने वाले दलों से सामग्री प्राप्त करने की व्यवस्थाओं की प्रेक्षक श्री सलूजा को विस्तार से जानकारी दी।

Share:

Next Post

प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में बंद, 17 जुलाई को होगी मतगणना

Wed Jul 6 , 2022
मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान : कलेक्टर नगरीय निकाय प्रथम चरण मतदान आज, 37 वार्डो में 195 मतदान केंद्रों में 1,52,296 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग मतगणना, परिणाम की घोषणा 17 जुलाई को गुना। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत प्रथम चरण में गुना नगरीय निकाय का मतदान 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से […]