आचंलिक

आक्रोशित नागरिकों ने किया नगर बंद

  • वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नलखेड़ा में गुस्सा

नलखेड़ा। नगर के व्यापारी महासंघ एवं महिला संगठनों द्वारा नगर के एक मकान में हुई वारदात का पता न लगाए जाने के विरोध में बुधवार को नगर बंद का आव्हान किया था जिसे नागरिकों द्वारा पूर्ण समर्थन देते हुए बंद रखा। इस दौरान लोग चाय व गुटखे के लिए भी तरस गए। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक मकान पर गत 26 दिसंबर को हुई वारदात के मामले में पुलिस द्वारा 9 दिन बाद भी वारदात का पता न लगाए जाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों द्वारा बुधवार को नगर बंद का आव्हान किया गया था। नगर बंद के आव्हान को दुकानदारों द्वारा पूर्ण समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे गए। यहाँ तक कि होटल, पान जैसे छोटे दुकानदारों द्वारा भी बंद को समर्थन देते हुवे अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके कारण गांवों से आने वाले ग्रामीणजन चाय व गुटखे के लिए भी तरस गए।


बंद के दौरान कहीं कोई जोर जबरदस्ती दिखाई नहीं दी व आक्रोशित नागरिकों द्वारा स्वयं ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में हो रही लगातार चोरियों के साथ ही वाहन चोरी आम बात हो गई है लेकिन पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है और वे दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे है। इस वारदात के बाद भी नगर में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है जिससे स्पष्ट है कि अपराधी बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। घर में अकेली महिला के साथ घटित घटना को लेकर महिलाओं में भी भय का वातावरण होकर वह अपने आप को असुरक्षित मान रही है। यही कारण है कि उक्त घटना के बाद महिलाओं में भी आक्रोश है। महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि यदि पुलिस अभी भी वारदात में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार करने व दोपहिया वाहनों की चोरी रोकने में सफल नही होती है तो अनिश्चितकालीन नगर बंद किया जावेगा।

Share:

Next Post

अवैध कालोनियों पर हुई एफआईआर दर्ज

Thu Jan 5 , 2023
रामलीला के पास डूब क्षेत्र में भी कट रही अवैध कॉलोनी विदिशा। शहर के आस-पास भू-माफियाओं ने बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां काटीं हैं। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को हर महीने पांच अवैध कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 3 जनवरी को एसडीएम के आदेश के बाद कोतवाली […]