उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

देर रात जारी हुई सूची में एक और संक्रमित मिला

  • प्रशासन ने सम्भाली कमान, उठाए सख्त कदम-दो बड़े आयोजन हो सकते हैं प्रभावित

नागदा (प्रफुल्ल शुक्ला)। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उज्जैन जिला मुख्यालय से जारी संक्रमितों की सूची में नागदा का भी एक व्यक्ति शामिल है, इसे मिलाकर अब नागदा में अब तीन कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। कल रात जारी सूची में महिदपुर क्षेत्र से एक साथ 10 कोरोना संक्रमितो के सामने आने के बाद नागदा प्रशासन कि चिन्ता बढ़ गई है। यदि टेस्टों की संख्या बढ़ाई जाती है तो नागदा मे संक्रमितों का आकड़ा अनुमान से कही अधिक ही होगा। कोरोना की इस तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। मास्क लगाना और भीड़ से बचना इसका एक महत्वपूर्ण उपाय है। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी और सीएसपी मनोज रत्नाकर ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के चलते नागदा मे पहले से ही सख्ती और जागरूक करने के लिए रोको टोको अभियान के तहत प्रभावी कदम उठाए हैं।



शुक्रवार को ही दोनों अधिकारियों ने नपा सीएमओ सीएस जाट, स्वास्थ्यकर्मियों और नपा कर्मियों के साथ मुख्य बाजार मे उतरे यहाँ लोगों को समझाईश दी एवं जुर्माना भी वसूला। इसी प्रकार सरकारी अस्पताल पहुंच कर ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उसे चालू रखने के निर्देश दिए। मरीजों की संख्या बढऩे पर ऑक्सीजन एवं सामान्य बेडों की व्यवस्था का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। आवश्यकता पडऩे पर मरीज को आइसोलेशन करने के लिए नगरपालिका उद्यान का निरीक्षण कर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रोको टोको अभियान लगातार पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और नियमानुसार बड़े आयोजनों पर भी रोक लगेगी।

दो बड़े आयोजन हो सकते हैं प्रभावित
14 जनवरी संक्रांति पर्व पर हिन्द सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान मे शहर के मोदी खेल प्रशाल मे पतंग उत्सव के रूप मे बड़े आयोजन की तैयारियां चल रही है। इस बार इस आयोजन को मिनी मेले का रुप दिया जाकर पतंग उत्सव बड़े रूप मे मनाने की तैयारी कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह शेखावत, मंच संयोजक पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत और अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल द्वारा कि जा चुकी है। इसी प्रकार 16 जनवरी से 18 जनवरी तक देशी खेल सांसद कप का आयोजन भी होने जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भाग लेने वाले हैं। 17 एवं 18 जनवरी दो दिनों तक स्कूली बच्चों के बीच सितोलिया, गिल्ली डंडा, बोरा रेस जैसे देशी खेलो कि प्रतियोगिता होना है। एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि दोनों ही आयोजकों से बात की जा रही है। सम्भावित खतरे को देखते हुए आयोजन को फिलहाल टाल दिया जाए। कोरोना की इस तीसरी लहर का पहला असर इन दोनों आयोजन पर होता दिख रहा है।

Share:

Next Post

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए राजगढ़ भेजेंगे अधिकारियों को

Sat Jan 8 , 2022
केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर दिये निर्देश उज्जैन। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को बृहस्पति भवन में ग्रामीण विकास विभाग से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कहा गया है कि राजगढ़ में मछली पालन का बेहतर कार्य हुआ है यहाँ के […]