सोमवार। बीती रात दो अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसों में 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्दौर से गोधरा जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर भोपाल से जोधपुर जा रही एक बस कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुलंदशहर : ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते तैनात किए गए पीएसी के जवानों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। मृतक पीएसी के दोनों जवान प्रवीण कुमार (22 वर्ष) और प्रवीण कुमार (21 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे। दोनों मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के हैं।
गोवा। जमशेदपुर एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार रात यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 1-0 से हरा दिया। जमशेदपुर के लिए यह विजयी गोल मोहम्मद मोबाशिर रहमान ने किया। जमशेदपुर की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और […]
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले में प्रशासन और पुलिस के व्यवहार तथा जांच संबंधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी का कहना है कि सरकार पूरे मामले में तथ्यों को छुपाने और पीड़ित परिवार के साथ बुरा बर्ताव करने वाले डीएम को बचाने में […]
चिकमंगलूर। कर्नाटक के चिकमंगलूर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक मासूम के साथ एक-दो नहीं, बल्कि 17 लोगों ने 5 महीने तक दुष्कर्म किया। बताया गया कि 5 माह पहले 15 वर्षीय नाबालिग की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद मासूम एक क्रेशर कंपनी में काम […]
भोपाल। देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं (solar power projects in the country) की स्थापना में मध्यप्रदेश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह (RK Lion) की उपस्थिति में 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगा वॉट […]