चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

मप्र विस चुनावः सनातन धर्म के खिलाफ है कांग्रेस का इन्डी एलाइन्सः मनोज तिवारी

– हमास के आतताइयों का समर्थन करती है कांग्रेस पार्टीः भाजपा सांसद

भोपाल (Bhopal)। भोजपुरी अभिनेता एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (congress party) एक बार फिर झूठ के सहारे चुनाव मैदान (election field based on lies) में है। कांग्रेसी के इन्डी एलाइन्स (Congressman’s Indie Alliance) में शामिल लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं और उसे खत्म करने की बात करते हैं। इस चुनाव में आप अपना मत भाजपा के प्रत्याशियों को दें, जो हर समय सनातन धर्म के साथ रही है। अयोध्या में तैयार हो रहा प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर इसका प्रमाण है।


मनोज तिवारी सोमवार को सतना में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास के इतने काम हुए हैं कि आज मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन में एमपी है और एमपी के मन में मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हमास जैसे उग्रवादी संगठन का समर्थन करते हैं। इसी हमास ने इजराइल में घुसकर निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया था और महिलाओं के साथ घोर अन्याय तथा बच्चों के साथ बर्बरता की थी। ऐसे आतताइयों का साथ भी कांग्रेस पार्टी देती है। उपस्थित जनसमुदाय को कांग्रेस के झूठ-फरेब से सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छल से बचकर रहना क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कपटनाथ धोखे और छल के साथ फिर चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा जो कहती है, वो करती हैः राजेन्द्र शुक्ला
जनसभा में मप्र के जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि 2018 के चुनाव में हमें विंध्य क्षेत्र में अपार जनसमर्थन मिला था और इस बार भी विंध्य की जनता भाजपा के साथ है। इसका कारण है कि लोग यह जानते हैं कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी उम्मीदवार को जिताने और किसी को हराने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। हमने पिछड़ेपन को दूर कर विकसित प्रदेश की नींव रखी है, लेकिन विकास के रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ाने में आप सभी का समर्थन जरूरी है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है और आज सारी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

भाजपा सांसद एवं विधानसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा मे कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। मैं प्रत्याशी नहीं हूं, बल्कि इस चुनाव में सतना की जनता प्रत्याशी है। हमने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आज मप्र में माताओं के सम्मान की, बेटियों के सम्मान की, किसानों के सम्मान की चर्चा हो रही है। एक तरफ भाजपा है जो समाज के सभी वर्गो के महापुरुषों,, संतों का सम्मान कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लोग हैं, जो सनातन संस्कृति के खिलाफ अनर्गल प्रलाप बाते करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काम किया है और आगे भी बढ़ेगी। इसलिए भाजपा को जिताकर विकास का मार्ग प्रशस्त कीजिए।

Share:

Next Post

मप्र विस चुनावः 230 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3832 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 4359 नामांकन

Tue Oct 31 , 2023
– अंतिम दिन 2489 उम्मीदवारों ने जमा किए 2811 नाम निर्देशन पत्र भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों (230 assembly constituencies) में 2489 अभ्यर्थियों ( 2489 candidates) द्वारा 2811 नाम निर्देशन पत्र […]