भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अनियंत्रित होकर गिरी स्पोर्ट्स बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित माता मंदिर के पास तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होने के बाद में रोटरी में घुसी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। हादसा शुक्रवार तड़के का बताया जा रहा है।
एएसआई दिनेश कजूरिया ने बताया कि किरमौरी जिला, सीधी निवासी कान्हा चौहान पिता अशोक चौहान (20) साकेत नगर में रहता था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कान्हा के साथी विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि वह सीधी में टाटा कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले ही वह साकेत नगर कान्हा के पास आया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कान्हा अपनी बाइक से उसे और मयंक दुबे को लेकर मैनिट जा रहा था। बाइक कान्हा ही चला रहा था। विश्वनाथ का कहना है कि तीनों को मैनिट में रहने वाले कान्हा के दोस्त शुभम मिश्रा के पास जाना था। माता मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार अधिक होने पर कान्हा ने बाइक के ब्रेक लगाए थे और बाइक फि सलते हुए रोटरी में जा टकराई। इस हादसे में कान्हा और मयंक को गंभीर चोट आई थी। उनके सिर की हड्डी टूट गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को लेकर हबीबगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंची थी, वहां इलाज के दौरान कान्हा की मौत हो गई, जबकि मयंक दुबे के सिर की हड्डी टूटी है। मयंक दुबे हादसे के बाद होश में तो आ गया, लेकिन वह कु छ कह नहीं पा रहा है साथ ही उसे कु छ याद भी नहीं है। पुलिस को डॉक्टर ने बताया कि मयंक दुबे के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी है। पुलिस ने अभी केवल विश्वनाथ के बयान दर्ज किए है।

बीमारी से तंग महिला ने एसिड पीकर दी जान
पिपलानी इलाके में रहने वाली एक महिला ने बीमारियों से तंग आकर एसिड पीकर खुदकुशी कर ली। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों के बयानों को दर्ज किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मालती पति लालजी प्रसाद (45) बी सेक्टर पिपलानी की निवासी थी। उन्हें मधूमेह,ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारियां थीं। इसी साल फरवरी माह में घर में ही गिरने के बाद गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। जिसके बाद से ही गंभीर तकलीफें सह रही थीं। इसी से तंग आकर कल सुबह उन्होंने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


कीटनाशक पीकर किसान ने की खुदकुशी
ईटखेड़ी इलाके में स्थित अचारपुरा में रहने वाले कमलेश मीणा पुत्र आनंदीलाल मीणा (48)ने बुधवार की सुबह घर में कीटनाशक दवा पी ली थी। उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने खुदकुशी क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। कमलेश के दो बेटे हैं। उनके भतीजे परवत सिंह मीणा ने बताया कि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि चाचा ने खुदकुशी क्यों की। उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया था।

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चौपड़ा कलॉ निवासी प्रिया लोधी पुत्री भरत लोधी(20) कॉलेज छात्रा थी। उसने गुरूवार-शुक्रवार की रात अपने घर में रखी चूहामार दवा खा ली थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतका की भाभी ने आत्मदाह किया था। इस मामले में उसके भाई को जेल जाना पड़ा है। जेल से बाहर आने के बाद भाई ने भी खुदकुशी कर ली थी। इसी के चलते वह काफ ी दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। इसी तरह गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसखेड़ा निवासी रूकमा बाई पति हेम सिंह(75) ने गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अपने घर की मियाल से रस्सी का फं दा बांध कर फ ांसी लगा ली। वह बीमारी चल रहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था।

Share:

Next Post

बाजार में आज बरसेगा धन

Sat Oct 22 , 2022
2000 साल में पहली बार दुर्लभ संयोग में दिवाली, राजधानी में छाया धनतेरस का उल्लास व्यापारियों में अच्छी खरीदारी की उम्मीदें बाजार में तरह-तरह की स्कीम देकर ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में व्यापारी वर्ग भोपाल। धनतेरस के साथ ही आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ हो गया है। धनतेरस पर राजधानी में अच्छे कारोबार […]