चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश राजनीति

भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में MP के इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) के लिए जारी बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची (List of BJP star campaigners) में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) को जगह नहीं मिल पाई है। उनके साथ ही प्रभात झा, यशोधरा राजे सिंधिया और मुख्तार अब्बास नकवी को भी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार स्टार प्रचारक की सूची से बाहर कर दिया है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव ये सभी भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक थे। यशोधरा राजे सिंधिया इस बार विधान सभा चुनाव भी नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक भी नहीं बनाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भाजपा की स्टार प्रचारक की सूची में स्थान नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी तीर्थ यात्रा के चलते इस बार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। उन्होंने इस बात से पहले ही पार्टी को अवगत करवा दिया था। ऐसे पार्टी ने भी उन्हें चुनाव प्रचार से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।


इस बार अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भारतीय जनता पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरों को भी शामिल नहीं किया है। जबकि 2018 के चुनाव में मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए अपना प्रचारक बनाया था। लेकिन बताया जा रहा है कि चुनाव में सनातन मुख्य मुद्दा होने के चलते बीजेपी ने मुस्लिम नेताओं को प्रचार से दूर रखा है।

भाजपा ने 2018 के चुनाव में जिन्हें स्टार प्रचारक बनाया था, उनमें से कई नाम इस बार की सूची में शामिल नहीं हैं। इनमें प्रभात झा, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, रामकृष्ण कुसमरिया, हेमा मालिनी, पुरुषोत्तम रूपाला, धर्मेंद्र प्रधान, विनयसहस्त्र बुद्ध, राकेश सिंह, बंशीलाल गुर्जर अतुल राय और सुहास भगत जेसे दिग्गज नेता शामिल हैं। थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बन गए हैं। वे भी इस बार स्टार प्रचारक नहीं हैं। इधर, 2018 में स्टार प्रचारक की सूची में शामिल रहे कई नेताओं की मौत हो चुकी है। इनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, बाबूलाल गौर और नंदकुमार चौहान अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Share:

Next Post

दिल्ली में नई तकनीक, अब ड्रोन से बुझाई जाएगी आग, जानें इसकी खासियत

Fri Oct 27 , 2023
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में जल्द ही ड्रोन से आग बुझाई जाएगी। दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Department) ने अब ड्रोन से आग बुझाने की तैयारी कर रहा है। गुजरात की एक आईटी कंपनी (IT company of Gujarat) के द्वारा निर्मित ड्रोन युक्त कैफ फोम टेंडर ने रोहिणी के ट्रेनिंग सेंटर (Rohini’s Training Center) में […]