भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मोदी सरकार के हाथ में 11 करोड़ किसानों के ‘बही-खाते’

  • आपदा राहत, योजनाओं के लाभ के लिए किसी के आगे नहीं फैलानी पड़ेगी झोली

भोपाल। भोपाल। केंद्र सरकार ने किसानों से जुड़ी हर तरह की जानकारी एकत्रित कर ली है। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशनÓ शुरू किया है। इस मिशन के तहत केंद्र सरकार ने देश के 11 करोड़ किसानों का डाटा एकत्रित कर लिया है। जिसमें किसी भी किसान की जमीन, बैंक खाता, आधार, पारिवार, बीमारी एवं अन्य जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगा। जरूरत पडऩे पर किसानों को सीधे सरकारी मदद मिल सकेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राजधानी भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही।


तोमर ने बताया कि ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशनÓ का फायदा यह होगा कि किसान को किसी तरह की प्राकृतिक आपदा में राहत या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी के आगे झोली नहीं फैलानी होगी। योजना की पात्रता में आने पर किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों का डाटा सरकार के पास है। जिसमें यह पता लगाया सकता है कि किसान के पास कृषि भूमि का कितना रकबा है। बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों की जानकारी, परिवार में बीमारी की जानकारी, संबंधित किसान को पूर्व में किन योजनाओं का लाभ मिला है। पशुओं की जानकारी। किसान आयकर के दायरे में आता है या नहीं। प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं राज्यों की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह भी जानकारी एक क्लिक पर होगी। तोमर ने कहा कि ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशनÓ से किसानों को सरकारी योजनाओं में लाभ लेने में अभी तक जो अड़चने आती थी, वह पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। इससे भ्रष्टाचार भी खत्म होगा।

आपदा में सीधे मिलेगी मदद
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र विशेष में प्राकृतिक आपदा आती है तो उस गांव के किसानों को बिना किसी झंझट के राहत मिलेगी। सरकार के पास यह जानकारी पहले से रहेगी कि किसान ने खेत में क्या बोया है। तोमर ने कहा कि जरूरत पडऩे पर केंद्र सरकार सीधे टीम भेजकर प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करा सकती है।

ड्रोन तकनीक से बदलेगा खेती का ढर्रा
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार ने खेती में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले ड्रोन का उपयोग टिड्डी का आक्रमण रोकने में किया गया। जब वे देश के कृषि मंत्री बने तक टिड्डी ने देश के कई हिस्सों में आक्रमण कर दिया था। दिल्ली तक टिड्डी पहुंच गई थी। शुरू में टिड्डी नियंत्रण के लिए सेना के हेलिकॉप्टर से दवा का छिड़काव किया गया। बाद में ड्रोन की मदद से टिड्डी पर काबू पाया गया। तोमर ने कहा कि उसके बाद से खेती में ड्रोन के इस्तेमाल का रास्ता खुला। ड्रोन की मदद से फर्टिलाइजर, दवा का छिड़काव किया जा सकता है। घर से खेत तक बीज-दवा भेजने में भी उपयोग हो सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर निकट भविष्य में ड्रोन से खेती में व्यापक बदलाव होने वाला है।

Share:

Next Post

शिवराज ने पूरी की साल भर तक रोज पेड़ लगाने की प्रतिज्ञा

Mon Feb 7 , 2022
मध्यप्रदेश समेत एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में लगाए 460 पेड़ रामेश्वर धाकड़, भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण बचाने की मंशा से साल भर पहले नर्मदा जयंती पर रोजाना एक पेड़ लगाने की ली गई प्रतिज्ञा को पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री की व्यस्थताओं के बावजूद साल भर तक रोज एक […]