तोपखाना के व्यापारियों ने भी किया स्वागत, आरती संपन्न
उज्जैन। शहर में हनुमान जयंती पर एक शोभायात्रा निकलती है जो की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई है और कल शाम भी बाबा बाल हनुमान की शोभायात्रा महाकाल मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा तोपखाना, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल होते हुए गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होती हुई पुन: मंदिर पहुँची, जहाँ आरती सम्पन्न हुई। इस दौरान पंडित सुलभ शर्मा जानी गुरु द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया था एवं जगह-जगह स्वागत हुआ। मुस्लिम क्षेत्रों में भी व्यापारियों ने चल समारोह का स्वागत किया किया।
मामले में आरोपियों को कोर्ट ने जमानत देकर राघवी थाने के जाँच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया उज्जैन। हनी ट्रैप व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने राघवी थाने के जांच अधिकारी को बदलने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने आइजी संतोष कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच की निगरानी […]
उज्जैन। आज मुस्लिम समाज ईदउलजुहा का पर्व मना रहा है। हर साल ईद की मुख्य नवाज इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर होती है। लेकिन कोरोना के खतरे के कारण जिला प्रशासन और शहर काजी की अपील पर लोगों ने सुबह घरों में ही ईद की नवाज अदा की। ईदगाह परिसर सूना नजर आया। उल्लेखनीय है […]
पिछले 10 दिनों में स्मार्ट सिटी कंपनी ने नियम तोडऩे वालों को भेजे 17 लाख 50 हजार से ज्यादा के ई चालान फोन करने वाली लड़कियाँ बदतमीजी से बात करती हैं उज्जैन। शहर के 16 ट्राफिक सिग्नल वाले चौराहों पर लगे आधुनिक कैमरों की नजर में रेड लाईट नियम का उल्लंघन करते सैकड़ों वाहन चालक […]
तीन दिन में ही 107 नए केस सामने आ गए-एक्टिव केस बढ़कर 157 हुए-संभले नहीं तो एक हफ्ते में ही हालात बेकाबू हो जाएँगे उज्जैन। कोरोना के केस शहर और जिले में अब डेढ़ी से दोगुनी रफ्तार से बढऩे लगे हैं। एक दिन पहले जिले में 35 केस सामने आए थे तो बीती रात 50 […]