इंदौर न्यूज़ (Indore News) क्राइम भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल की इंजीनियर पत्‍नी से जर्मनी में मारपीट, पति पर इंदौर में FIR

भोपाल/इंदौर। जर्मनी (Germany) की IT कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पत्‍नी की शिकायत पर इंदौर में FIR कर ली गई है। शिकायत में बताया गया है कि इंजीनियर पति (engineer husband) को छह माह के लिए घर से अलग रहने की बात कही, हालांकि पीड़िता वापस भारत आ गई। जिसमें इंदौर पुलिस ने मामले में गुरुवार को केस दर्ज किया है।
इस संबंध में टीआई ज्योति शर्मा का कहना है कि भोपाल के डिफेंस सिटी सीआरपीएफ कैंपस में रहने वाली प्राची पौराणिक की 22 अप्रैल 2019 को एलआईजी कॉलोनी इंदौर में रहने वाले रोहित दुबे से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद दोनों आईटी कंपनी में नौकरी के चलते पुणे चले गए। लड़की को बाद में पता चला कि पति रोहित शराब नशा का आदि है। अक्टूबर में दीपावली पर दोनों इंदौर आए थे। इस बात को लेकर सास रजनी दुबे ओर ससुर रमन से बात की। उन्होंने रोहित के साथ घर से दहेज लाने की बात की। जिसमें मारपीट भी की गई। बाद में मायके से आकर कुछ दिन रूकने पर दोनों पुणे चले गए। यहां से कुछ समय बाद मार्च 2020 में दोनों जॉब के लिए जर्मनी चले गए। यहां पर रोहित ने प्राची के साथ चरित्र शंका करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसमें ज्यादा चोट लगने के चलते प्राची को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। दिसंबर 2020 में प्राची इंडिया आ गई।



उसने अपने सास ससुर को यह बात बताई। जिसमें उन्होंने रोहित के मुताबिक ही रहने की बात कही। जिसके कुछ समय बाद प्राची फिर जर्मनी चली गई। यहां मई 2021 में रोहित ने शराब के नशे में प्राची के साथ मारपीट कर जबदस्ती संबध बनाने की बात की। इसके बाद प्राची ने 10 मई को इसी बात को लेकर रोहित से बात कही। यहां रोहित ने प्राची की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसमें पीड़िता ने मोबाइल पर पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने 14 दिन के लिए रोहित को घर छोड़ने के निर्देश दिए और बाद में इसकी अवधि छह माह कर दी।
सितंबर 2021 में प्राची इंडिया अपने माता पिता के घर आ गई। जिसके बाद सास ससुर उस पर पति रोहित के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगे। इस मामले में प्राची ने इंकार किया। जिसमें सास ससुर और पति मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने लगे पीड़िता ने इस मामले में लिखित शिकायत की। जिसमे जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Share:

Next Post

सात भाई-बहनों के साथ पली बड़ी कैटरीना कैफ, क्‍या आपको पता है क्‍या करते है सब?

Sat Dec 11 , 2021
मुंबई। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस शाही शादी का हिस्सा बनने के लिए उनके भाई-बहन (Brother and sister) भी पहुंचे. कैटरीना बॉलीवुड (Bollywood actress)की एक बड़ी एक्ट्रेस हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस के बाकी भाई बहन क्या करते हैं? कैटरीना […]