देश

पंजाब की हार पर भाजपा नेता नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने बतायी बड़ी वजह

नई दिल्ली। पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से चुनाव लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को चुनाव के दौरान नुकसान हुआ है। बता दें कि पंजाब में स्‍थानीय निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस को राज्‍य भर में भारी जीत मिली है। बठिंडा, कपूरथला सहित कई जगहों पर उसने अन्‍य दलों का लगभग सफाया कर दिया है। अधिकतर जिलों में तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने कई नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों पर कब्‍जा किया है।


असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटे जीतने वाली है। असम के लोगों ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्या हो रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास कोसों दूर था, कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। एंटी- इनकंबेंसी के बजाय असम में प्रो-इनकंबेंसी देखी जा रही है। यह भाजपा के लिए बहुत अच्छा संकेत है और मुझे उम्मीद है कि भाजपा फिर से सरकार बनाने में सफल होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम ने इन 5 वर्षों में जनता की जो सेवा की है। असम में शांति और कानून व्यवस्था की स्थापना की है। उन्होंने विकास को नए आयाम से जोड़ा है।

Share:

Next Post

कार्यकर्ताओं की मेहनत और कुशल रणनीति से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी पार्टीः विष्णुदत्त शर्मा

Thu Feb 18 , 2021
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी केडर बेस्ड संगठन है। हमारे यहां जो भी तैयारियां की जाती हैं, वह कार्यकर्ताओं के आधार पर होती है। आगामी समय में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायतों के चुनाव हैं। इन चुनावों के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में रणनीति का महत्व […]