उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कुर्बानी की रस्म अदा कर बोहरा समाज ने मनाई ईद

  • मजार-ए-नज़मी पर उमड़ी भीड़ अच्छी बारिश के लिए मांगी दुआ

उज्जैन। बोहरा समाज द्वारा ईद उल अदहा का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर समाजजनों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। विशेष व्यवस्था की गई थी।
यहूदी, ईसाई और इस्लाम तीनों ही धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहिम ने कुर्बानी का जो उदाहरण दुनिया के सामने रखा था, उसे आज भी परंपरागत रूप से याद किया जाता है। आकाशवाणी हुई कि अल्लाह की रजा के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करो, तो हजरत इब्राहिम ने सोचा कि मुझे तो अपनी औलाद ही सबसे प्रिय है। उन्होंने अपने बेटे को ही कुर्बान कर दिया। उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए आज भी यह त्यौहार मनाया जाता है। समाज के खुज़ेमा चांदा भाई वाला ने बताया कि सुबह 6.15 पर मस्जिद एवं समाजजनों ने अपने अपने घर पर ईद की नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन व शहर में अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी गई। ईद होने के कारण मजार ए नज़मी एवं हसनजी बादशाह बाबा के मजार पर जारत के लिए लोग बड़ी तादाद में पहुंचे। शहर आमिल साहब शेख मुस्तफा भाई गोधरा वाला ने कादरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। समाजजनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की मुबारकबाद दी। शहर आमिल एवं लोगों ने अपने-अपने घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की। दिनभर बोहरा बाखलो में चहल-पहल का माहौल था। त्यौहार के दिन शांति व्यवस्था के लिए चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी अली असगर मोईज ने दी।

Share:

Next Post

नागदा मंडी परिसर में हुआ जैन समाज का कार्यक्रम, चातुर्मास की तैयारी

Mon Jul 19 , 2021
नागदा। सिद्धि तप से तन की शुद्धि और इसको करने से मानव कल्याण होता है। यह संदेश मुनिराज चन्द्रयश विजयजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चातुर्मास की आराधना से कई लाभ प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में सांसद एवं विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। आयोजन में जैन समाज […]