देश मध्‍यप्रदेश

हवा का रूख बदलने से MP में बढ़ा दिन का तापमान

भोपाल। ईरान (Iran) के पास एक पश्चिमी विक्षोभ टर्फ के रूप में बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार को हवाओं की दिशा बदलकर पश्चिमी हो गई। इसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी (rise in temperature) दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात (cyclone) बनेगा। इन दोनों सिस्टम के असर से दो दिनों तक दिन-रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।



मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि हवा का रूख बदलकर पश्चिमी होने से प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। यह रविवार के अधिकतम तापमान 28 डिग्री की तुलना में 2.7 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यह रविवार के न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री के मुकाबले 1.6 कम रहा। साहा के मुताबिक रविवार को हवाओं का रूख उत्तरी बना रहने से तापमान में गिरावट आई थी।

वहीं, पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि ईरान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। इन दोनों के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभागों में भी बादल छा सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से दो दिन तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है।

Share:

Next Post

होलिका दहन की रात को हनुमान जी की पूजा का है खास महत्व, इस दिन हर एक संकट हरते हैं संकटमोचन

Tue Feb 22 , 2022
डेस्क: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली (Holi) का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार होली 18 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी. जबकि रंग खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन (Holika Dahan) का बहुत ही खास महत्व है. माना जाता है […]