मध्‍यप्रदेश

बागेश्वर धाम के मंच पर भक्ति-भाव में डूबे दिखाई दिए CM शिवराज, भजन भी गाए

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) बुधवार को भक्ति-भाव में डूबे दिखाई दिए। विदिशा में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ श्रीमदभागवत कथा एवं संत समागम में पहुंचे। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham) के साथ मंच साझा किया। संबोधन में भगवान पाने का मार्ग बताया। फिर भजन भी गुनगुनाए। उनके भजन सुनकर धीरेंद्र शास्त्री भी मंद-मंद मुस्कराते नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पर भी कृपा है तभी तो संतों का साथ मिला है। विदिशा मेरी कर्मभूमि रही है और आज भी है। यहां भक्तिरस की गंगा बह रही है। चारों ओर आनंद बरस रहा है। मेरे दिमाग में आया कि शिवराज, जीवन का अंतिम लक्ष्य क्या है रे? परमात्मा की प्राप्ति… भगवान की प्राप्ति। भगवान कैसे मिलेगा? पहला मार्ग है- ज्ञान का मार्ग। ज्ञान मार्गी भगवान को पा लेते हैं। जनता तो ज्ञानी हो नहीं हो सकती। उसके लिए है भक्ति मार्ग। कोई भगवान सखा मानता है तो मीरा बाई ने तो भगवान को ही पति मान लिया।


उनोने आगे कहा, रामायण का प्रसंग है। भगवान राम का दरबार लगा था। सीता मैया ने कहा कि मुझे तो सभी प्रिय है, लेकिन हनुमान जी का कोई जवाब नहीं है। सीताजी ने गले से मोतियों की माला निकाली और हनुमान जी को दे दी। कहा कि यह सबसे कीमती माला है। बजरंग बली ने माला उठाई और उसे तोड़कर एक-एक मोती अलग कर दिया। दरबार आश्चर्यचकित था। सीताजी ने प्रेम से मोतियों की माला दी और हनुमान जी ने फेंक दी। उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि मैया क्यों मजाक करती हो। यह कीमती माला है तो इसमें मेरे प्रभु क्यों नहीं है? लोगों ने सवाल पूछा कि क्या तुम्हारे शरीर में भी प्रभु हैं। तब हनुमान जी ने अपना सीना चीरकर दिखाया और वहां भगवान राम और सीता की छवि दिखाई दी। भक्ति मार्ग पर चलते हैं तो भगवान प्राप्त होते हैं। अगर भक्ति मार्ग भी नहीं होता है तो कर्म मार्गी बन जाओ। मास्टर हैं तो ढंग से पढ़ाओ। डॉक्टर हैं तो गरीबों का इलाज करो। नेता हो तो हवाला-घोटाला न करो, बेइमानी न करो। भगवान मिल जाएंगे।

शिवराज ने कहा कि पहले बेटे-बेटी में भेद होता था। मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। अब मैं अपनी बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लाया हूं। इसमें हर पात्र बहन को एक हजार रुपया प्रतिमाह मिलेगा। एक तारीख से प्रदेश के सारे अहाते बंद करवा दिए हैं। जो भी कोई बहन-बेटी के साथ दुराचार करेगा, उसके घर पर बुलडोजर चलेगा।

Share:

Next Post

MP के शहडोल में कुएं में डूबने से 2 युवकों की मौत

Wed Apr 12 , 2023
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल (Shahdol) और सतना (Satna) में पानी में डूबने के दो हादसे हो गए। शहडोल में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं सतना में नहाने के लिए नदी में उतरी युवती का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार पहला मामला शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र का है। […]