भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों में होड़

  • 29 जुलाई को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन सम्मिलन
  • यह पद अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित

भोपाल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टियां नव-निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने और मनाने में जुटी हुई है। दरअसल जिला पंचायत के 10 वार्ड में जीते हुए सदस्य अब अध्यक्ष पद के लिए दांव लगा रहे हैं। एक महिला सदस्य ने दोनों पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। सदस्य ने दावा किया है कि उन्हें छह सदस्?यों का समर्थन हासिल है और वह अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 29 जुलाई को निर्वाचन सम्मिलन किया जाएगा। इससे पहले 27 और 28 जुलाई को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए और 24, 25 एवं 26 जुलाई को उपसरपंच के लिए सम्मिलन आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन की नवनिर्वाचित सदस्य विजया विनोद राजोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। इससे कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पार्टी में वार्ड नंबर 10 से नवनिर्वाचित सदस्?य रश्मि अवनीश भार्गव भी अध्यक्ष पद की दावेदार बताई जा रहीं हैं। विजया का दावा है कि उनके समर्थन में छह जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके परिवार के सदस्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत पकड़ है।


पार्टियां लगा रहीं पूरी ताकत
जिला पंचायत सदस्यों में कांग्रेस के छह और भाजपा के तीन सदस्य बताए जा रहे हैं। जबकि एक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी को समर्थन करेगा। ऐसे में सदस्यों को लामबंद करने में पार्टियां जुटी हुई हैं। सदस्यों को मनाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक, नेताओं को पार्टियों ने पी है। दोनों ही पार्टियां अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर छह के सदस्य नोरंग सिंह गुर्जर भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

फंदा जनपद पर राजपूत-यादव की दावेदारी
भोपाल में दो जनपद है फंदा और बैरसिया। दोनों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव 27 जुलाई को होंगे। फंदा में फिर से बीजेपी कब्जा जमा सकती है। कुल 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी समर्थकों ने जीत हासिल की है। 6 कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट्स जीते हैं तो बाकी 6 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वे अध्यक्ष के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी ओर, अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी में कई दावेदार हैं। पूर्व अध्यक्ष आरती यादव के अलावा प्रमोद राजपूत ने भी प्रमुख दावेदार हैं। अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी कैटेगिरी के लिए रिजर्व है। पूर्व अध्यक्ष आरती यादव वार्ड 15 से सदस्य चुनी गई हैं। वहीं, प्रमोद राजपूत वार्ड-2 से चुनाव जीते हैं।

 

Share:

Next Post

माह में पूरा हो विद्युत बिल का चक्र, इसलिए अब घटा दिए हैं चार दिन

Fri Jul 22 , 2022
बिजली कंपनी अभी तक लोगों को बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय देती थी भोपाल। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने एक माह में विद्युत बिलिंग का चक्र पूरा करने के लिए चार दिन का समय कम कर दिया है। इसके कारण अब उपभोक्ताओं को माह की 31 तिथि तक अपना बिल जमा […]