आचंलिक

औदिच्य ब्राह्मण समाज के पंच कुंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, समाजजनों का सम्मान

महिदपुर। सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज महिदपुर द्वारा पंच कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ 21 अप्रैल से प्रारंभ होकर 25 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस महायज्ञ के आयोजन में विश्व कल्याण एवं मानव कल्याण के लिए हजारों आहुतियाँ दी गई। इस महायज्ञ के आचार्य डॉ. सुरेश रावल थे।


आयोजन समिति ने पूर्णाहुति के पश्चात घटिया धर्मशाला अध्यक्ष शेषनारायण मेहता, ब्राह्मण समाज के बाल संत अर्जुन गौतम सहित बाहर से पधारे समाजजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में ईश्वरलाल पंडया कढ़ाई, राधेश्याम पंडया, कृष्णकांत रावल महिदपुर, दयाराम पाठक (मुकाती) मोयाखेड़ा, शांतिलाल शर्मा डेलची, पूनमचंद पंड्या सुहागपुरा, भगवती प्रसाद जोशी का सम्मान भी किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेश्वर उपाध्याय बैजनाथ ने महिदपुर क्षेत्र के संपूर्ण सामाजिक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि अर्जुन गौतम ने कहा कि ब्राह्मण समाज वसुदेव कुटुंबकम की संकल्पना के साथ हमेशा ही यज्ञ जैसे कर्म करता चला आया है। इस समाज ने संपूर्ण विश्व की सुख शांति के लिए हमेशा ही अच्छे कार्य किए हैं। यज्ञ करना ही एक ऐसा कर्म है जिससे पूरा वायुमंडल शुद्ध होता है और शुद्ध वायुमंडल पूरे मानव मात्र के लिए उपयोगी होता है। ऐसे में वर्तमान समय में हमेशा की तरह ही लगातार ऐसे महायज्ञ के आयोजन करते रहना चाहिए। महिदपुर धर्मशाला अध्यक्ष स्वास्तिक ठाकुर ने भी सहयोग के लिए आभार माना। कार्यक्रम में प्रकाश शर्मा, राजेंद्र व्यास, मुकेश जोशी, राधेश्याम जोशी, विजय पंडया, जगदीश उपाध्याय, विकास शर्मा, प्रदीप पंड्या, समरथ पंडया, डॉ. अमृत रावल, विजय रावल, अनिल उपाध्याय, बबलू रावल, दुर्गेश रावल, जितेंद्र पाठक, राजेश रावल, मुकेश व्यास, राकेश पंडया, आशीष शर्मा, लोकेंद्र पंडया, अर्जुन उपाध्याय, डॉ. हेमंत रावल, रेवाशंकर जोशी, सुनील जोशी, सुरेश ठाकुर, अरविंद व्यास, प्रशांत दवे ने सहयोग किया। संचालन सदाशिव रावल एवं आभार सचिव दिनेश मेहता ने माना। जानकारी पं. सुभाष पाठक ने दी।

Share:

Next Post

इंदौर के एरोड्रम इलाके में मिला युवक का सिर कुचला शव, पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे

Fri Apr 26 , 2024
इंदौर। इंदौर (Indore) के एरोड्रम इलाके (Aerodrome Area) में एक युवक (Young Boy) की सिर कुचलकर हत्या (Decapitation) कर दी गई। युवक की शिनाख्त (Identification) नहीं हो पाई है। सूचना के बाद पुलिस अफसर (Police Officer) मौके पर पहुंचे हैं। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नंबर 155 की है। यहां आईडीए मल्टी के मैदान […]