
भोपाल। प्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय के निष्पक्ष चुनाव और मतगणना की मांग को लेकर कांग्रेस भी चुनाव आयोग पहुंची है। पंचायत के चुनाव निपट चुके हैं, परिणाम की घोषणा होना बाकी है। जबकि नगरीय निकाय का दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को प्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मतदान और मतदान के बाद मतगणना को सुचारू और निष्पक्ष कराये जाने की मांग करते हुए निम्न बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved