बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस नेता खुर्शीद बोले- मुसलमान हमेशा की तरह देश के लिए अपनी जान दे देंगे, बंद करो ‘फूट डालो राज करो’ की नीति

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई सांप्रदायिक हिंसा और उसके बाद सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार को फूट डालो राज करो की नीति छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि एक बंटा हुआ देश कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर सकता। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि, जब राज्य कानून के शासन को दरकिनार करता है तो ऐसे में देशभक्ती के लिए आपके अंदर क्या सम्मान बचा है?

दरअसल, खरगोन जिले में हुई हिंसा के आरोपियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। चार दिनों में लगभग 52 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अब तक 42 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से 35 मुसलमानों के खिलाफ और सात हिंदुओं के खिलाफ हैं। कुल मिलाकर 144 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अधिकतर मुसलमान ही हैं।


मुसलमान अपनी जान दे देंगे
खुर्शीद ने कहा कि, मुसलमान हमेशा की तरह देश के लिए अपनी जान दे देंगे, लेकिन दुख तब होता है जब उनके बच्चों पर बेवजह नफरत से हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि, जो सरकारें अपने प्रचार के लिए मुस्लिम नागरिकों पर हमला कर रही हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हिंदू-मुस्लिम एकता के महान सपने पर हमला कर रहे हैं। खरगोन हिंसा पर कहा कि, पहले गलत किया गया और अब सरकार कानून का दुरुपयोग कर अन्याय कर रही है।

चिंता न करो, मामा घर बनवाएंगे
उधर, शिवराज सिंह चौहान ने तोड़फोड़ को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि, गरीबों को परेशान करने वालों के खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चलाना चाहिए़? उन्होंने कहा कि, दंगा प्रभावित लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मामा उनके घर बनवाएंगे। मध्य प्रदेश में रविवार को रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस पर खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में पथराव हो गया। इसके बाद मामला बढ़ता ही चला गया और हिंसा भड़क गई। कई जगहों पर आग लगा दी गई। खरगोन में घरों में भी आगजनी की घटना हुई। इस घटना में खरगोन एसपी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Share:

Next Post

लॉकडाउन में भारतीयों में मोटापे का पता लगाएंगे, 36 राज्यों से जुटाए जाएंगे आंकड़े

Sat Apr 16 , 2022
नई दिल्ली। मोटापा देशभर में बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है और महामारी के दौरान इसमें इजाफा होने की रिपोर्टों ने चिंता बढ़ाई है। इसके चलते अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर)-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) भारत में लॉकडाउन से पहले और बाद में मोटापे की स्थिति को लेकर अध्ययन करने जा रहे हैं, जिसमें […]