देश राजनीति

कांग्रेस  का लहराया परचम, मिला जनता का साथ… भाजपा साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections)  में कांग्रेस को एकतरफा (Congress unilaterally) जीत मिली है। 15 निकायों में से 13 पर कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)  को सिर्फ एक नगर पालिका परिषद (Municipal Council) में जीत मिली है। सबसे रोचक मुकाबला राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के खैरागढ़ (Khairagarh) नगर पालिका (Municipality) में सामने आया है। यहां 20 सीटों वाले पालिका में भाजपा (B J P)व कांग्रेस (Congress) को 10-10 सीटें मिली है। अब यहां किसकी सरकार (Government) बनेगी यह बड़ा सवाल है। भिलाई, बीरगांव, रिसाली व भिलाई-चरोदा निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सभी जगहों पर कांग्रेस के ज्यादा प्रत्याशी जीते हैं।


राजधानी रायपुर (Rajdhani Raipur) के बीरगांव व दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम में किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। दोनों जगहों पर कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दोनों जगहों पर निर्दलीय का समर्थन लेकर कांग्रेस सरकार बनाएगी। बीरगांव में कांग्रेस (Congress) के 19, भाजपा के 10 और 11 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। बीरगांव नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा निर्दलीय चुनाव जीतकर आए हैं। छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े नगर निगम भिलाई में इस बार भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। पिछली बार भी यहां कांग्रेस का कब्जा था। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस 35, भाजपा 25, बहुजन समाज पार्टी 01 और 09 निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के गृह जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के 19, भाजपा के 15 और 6 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। पिछले चुनाव में यहां भाजपा का कब्जा था। इस निकाय को भाजपा से कांग्रेस ने छीन लिया है। भिलाई निगम से अलग होकर बने रिसाली नगर निगम के पहले चुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यहां कांग्रेस को 21, भाजपा को 12 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 7 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। स्पष्ट बहुमत होने से यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह इलाका गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है। इस निकाय क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय का भी निवास है।

 

Share:

Next Post

गणित से क्यों डरता भारत का विद्यार्थी

Fri Dec 24 , 2021
– आर.के. सिन्हा एक तरह से रस्मी तौर पर 22 दिसंबर को देश ने हर साल की तरह राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। यह हर साल रूटीन की तरह मनाया जाता है। सिर्फ इस एक दिन को छोड़ दें तो हमारे यहां गणित जैसे अहम और जरूरी विषय को लेकर सारे समाज में एक तरह से […]