बड़ी खबर

कोरोना अपडेट: विश्व में एक्टिव केस में आई कमी, ठीक होने वालों की तादाद बढ़ी

  • पिछले 24 घंटे में दो लाख 77 हजार मरीज हुए ठीक
  • कल दो लाख 30 हजार नए मामले आए सामने
  • विश्व में अब तक 3 करोड़ 14 लाख लोग संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन अब रिकवर मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा है। कुल एक्टिव केस की संख्या अब घट रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2 लाख 30 हजार नए मामले सामने आए हैं और 4 हजार 133 लोगों की जान चली गई। राहत की बात ये है कि बीते दिन दो लाख 77 हजार मरीज रिकवर भी हुए हैं।
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 3 करोड़ 14 लाख 76 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 69 हजार (3.07%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 31 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोरोना से सबसे प्रभावित देश
अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 36 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
अमेरिका: केस- 7,046,216, मौत- 204,506
भारत: केस- 5,560,105, मौत- 88,965
ब्राजील: केस- 4,560,083, मौत- 137,350
रूस: केस- 1,109,595, मौत- 19,489
पेरू: केस- 772,896, मौत- 31,474
कोलंबिया: केस- 770,435, मौत- 24,397
मैक्सिको: केस- 697,663, मौत- 73,493
स्पेन: केस- 671,468, मौत- 30,663
साउथ अफ्रीकाः केस- 661,936, मौत- 15,992
अर्जेंटीना: केस- 640,147, मौत- 13,482
23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस
दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

 

Share:

Next Post

covid-19 Vaccine: रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-5 के ट्रायल के लिए 60 हजार लोग आगे आए

Tue Sep 22 , 2020
 700 से अधिक को दिया गया डोज रूस में कोरोना से 20 हजार की मौत 11 लाख से अधिक है संक्रमित मॉस्को। दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में 60,000 से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल के लिए आगे आने का आवेदन दिया है और 700 […]