भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तवा डैम से मढ़ई तक चलेगा क्रूज

भोपाल। काशी से डिब्रूगढ़ तक के सफर पर निकला गंगा विलास क्रूज इन दिनों चर्चा में है। इस क्रूज को बनाने वाली कंपनी अंतरा लग्जरी रिवज क्रूज अब मध्यप्रदेश में भी निवेश की तैयारी में है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही तवा डैम से मढ़ई तक क्रूज शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंपनी के सीईओ राज सिंह और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के बीच बातचीत चल रही है। अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के सीईओ ने पिछले महीने पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रीय के साथ तवा डैम से मढ़ई तक छोटी बोट पर भ्रमण किया। यहां जंगल और टाइगर रिजर्व होने से जमीन मिलने की दिक्कतें हैं, जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विकास निगम ने वन विभाग की जमीन के डायवर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि कंपनी ने सरकार को क्रूज चलाने का प्रस्ताव दिया है। जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा।

पहले चरण में 23 करोड़ रुपये का निवेश
8 केबिन वाला क्रूज होगा। इसमें स्पा, सन डेक, बार की सुविधा होगी। 23 करोड़ रुपये के निवेश से पहले चरण का काम शुरू होगा।50 किलोमीटर की यात्रा चार दिन तीन रात की होगी। इसमें 25 से अधिक यात्री सवार होंगे। खर्च अभी तय नहीं है।


इको टूरिज्म विभाग की जमीन पर टर्मिनल
क्रूज की यात्रा तवा डैम के चूना गेट से शुरू होगी और पारसपानी तक जाएगी। इको टूरिज्म विभाग की जमीन पर टर्मिनल बनेगा। यात्रा मार्ग में वन क्षेत्र होने से जमीन मिलने की परेशानी आ रही है। इसका हल निकालने पर काम चल रहा है।

क्रूज सफारी एक नया कंसेप्ट
यह जलाशय सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पश्चिम सीमा भी है। क्रूज के सफर के दौरान भी यात्रियों को नदी किनारे वन्य प्राणी नजर आ सकते हैं। इसे क्रूज सफारी भी कहा जा रहा है। यात्री बर्ड वॉचिंग भी कर सकेंगे। यात्रियों को स्टे क्रूज में ही करना होगा। सतपूडा के जंगलों में बाघ, तेंदुए, नीलगाय, हिरण, सहित अन्य वन्यप्राणियों की साइटिंग हो सकती है। वॉटर स्पोट्र्स की एक्टिविटी भी होगी: क्रूज यात्रा के दौरान एक जगह पर वॉटर स्पोर्टस एक्टिविटी भी विकसित की जाएंगी। यहां तक बोट्स के जरिये यात्री जा सकेंगे और उनका आनंद ले सकेंगे।

नौ क्रूज है कंपनी के पासड्ड
अंतरा लग्जरी रिवर क्रूज कंपनी के सीईओ राज सिंह पिछले 15 साल से इस बिजनेस में है। उनकी कंपड्डनी अब तक नौ क्रूज बना चुकी है। राज सिंह खुद एक लेखक होने के साथ ही जंगल सफारी के शौकीन हैं। उनकी कंपनी का बना दुनिया का सबसे बड़ा रिवर क्रूज साढ़े तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकला है। यह यात्रा छह माह में पूरी होगी। क्रूज भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों से गुजरेगा और पचास से ज्यादा पर्यटन स्थलों पर जाएगा।

Share:

Next Post

मप्र कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी... 20 से अधिक जिला अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

Fri Jan 20 , 2023
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ली दिल्ली से मंजूरी भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपने हिसाब से पूरे संगठन को चुस्त दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश संगठन में बड़े फेरबदल के बाद अब जिला अध्यक्षों की बारी है। करीब 20 जिलों में […]