इंदौर न्यूज़ (Indore News)

तेज धूप के साथ 3 डिग्री उछला दिन का पारा, अब भी सामान्य से 3 डिग्री कम

इंदौर। शहर के तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। कल दिन में तेज धूप खिली। इसके साथ ही तापमान में 3 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि दिन का तापमान अब भी सामान्य से 3 डिग्री नीचे बना हुआ है। दिन के बाद रात के तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में रोज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का दौर रुकने के साथ ही इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट रुकी है। अगले एक-दो दिन रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा, वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी आएगी। इसके बाद दिन व रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। इससे ठंड का असर कम होगा।

Share:

Next Post

झोपड़ीवाले नेता ने विधायक बनते ही खरीद ली कार

Sat Feb 10 , 2024
रतलाम। सैलाना से विधायक बने कमलेश्वर डोडियार प्रदेश के सबसे गरीब विधायक हैं और झोपड़ी में रहने के कारण सुर्खियों में आए थे। विधायक बनते ही उन्होंने 30 लाख की कार खरीदी है। डोडियार ने कहा कि मेरा क्षेत्र ग्रामीण है और आने-जाने में बाइक से दिक्कत होती है। मैंने कार के लिए 24 लाख […]