जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के भाई के निधन, सीएम शिवराज और कमलनाथ ने शोक जताया

 
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के  छोटे भाई अजय सिंह तोमर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बिमारी में जूझ रहे थे। दिल्ली के एम्स में उनका ईलाज चल रहा था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अजय सिंह तोमर के निधन पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा ने ट्वीट कर अजय सिंह तोमर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar के छोटे भाई अजय सिंह तोमर के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएँ तोमर जी के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई श्री अजय प्रताप सिंह तोमर के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share:

Next Post

नेपाल के जल मंत्री ने भारत के साथ बाढ़ को लेकर वार्ता की तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश

Sat Jul 18 , 2020
नई दिल्ली।  नेपाल के जल मंत्री बर्शामन पुन ने पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के तराई क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को लेकर भारत से बातचीत करने के तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नेपाल और भारत को मॉनसून के मौसम में बाढ़ की समस्या का सामना करना […]