img-fluid

महावीर अहिंसा मार्ग पर मांस-मदिरा कारोबार बंद करने की उठी मांग, चातुर्मास के दौरान अहिंसा के अनुरूप वातावरण बनाने की अपील

July 30, 2026

इंदौर। भगवान महावीर के नाम पर नामित महावीर अहिंसा मार्ग पर मांसाहार एवं मदिरा के कारोबार को बंद कराने की मांग उठने लगी है। श्री नाकोड़ा जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन (नाकोड़ा) ने कहा कि इस वर्ष इसी मार्ग पर दिगम्बर परंपरा के आचार्य श्री सुधासागर जी महाराज, आचार्य श्री नित्यसेन जी महाराज तथा स्थानकवासी परंपरा की पूज्य साध्वी श्री कुमुदलता जी महाराज का चातुर्मास हो रहा है। ऐसे में यह क्षेत्र जैन समाज की तप, साधना, आराधना और संयम का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बन गया है।

अक्षय जैन ने कहा कि जिस मार्ग का नाम भगवान महावीर के अहिंसा संदेश पर रखा गया है, वहां का वातावरण भी उसी भावना के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या वर्ग के विरोध का विषय नहीं, बल्कि अहिंसा, जीवदया और लाखों जैन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान का विषय है।


  • उन्होंने जैन समाज की दोनों प्रमुख संस्थाओं श्वेतांबर जैन महासंघ और दिगम्बर जैन सामाजिक संसद से मतभेदों से ऊपर उठकर संयुक्त रूप से शासन और प्रशासन के समक्ष मांग रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महावीर अहिंसा मार्ग पर अभक्ष्य पदार्थों एवं मदिरा के व्यापार के संबंध में संवेदनशील नीति बनाई जाए, ताकि इस मार्ग की पहचान केवल नाम से नहीं, बल्कि अपने वातावरण से भी अहिंसा के प्रतीक के रूप में स्थापित हो सके।

    अक्षय जैन ने कहा कि यदि चातुर्मास के इस पावन अवसर पर समाज संगठित होकर यह पहल करता है तो यह केवल एक मार्ग का नहीं, बल्कि अहिंसा, जीवदया और धार्मिक संस्कारों के संरक्षण का ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इस विषय पर सकारात्मक संवाद और जनजागरण अभियान चलाने का भी आह्वान किया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved