इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मादक पदार्थों की तस्करी में आरोपी के मकान ढहाए

  • बड़ी ग्वालटोली की तंग गलियों में पहुंचा निगम और फौज-फाटा, आसपास बने चाची के अन्य मकान भी तोड़ेंगे
  • एंटी माफिया अभियान शुरू…

इंदौर। गुंडों के खिलाफ आज से नगर निगम और पुलिस (Municipal Corporation and Police) ने अभियान शुरू करते हुए बड़ी ग्वालटोली (big gwaltoli) में मादक पदार्थों की तस्करी की आरोपी चाची के मकानों पर पोकलेन चलाई। सुबह-सुबह भारी-भरकम अमला बड़ी ग्वालटोली (big gwaltoli) की गलियों में घुसा और कुख्यात चाची के मकानों को ढहाना शुरू किया। उक्त क्षेत्र में चाची के दो से तीन मकान बने हैं, जिनमें एक विशाल मकान है।

पिछले एक सप्ताह से नगर निगम और पुलिस विभाग (Municipal Corporation and Police Department) के अधिकारी शहर में गुंडों के मकानों की पड़ताल करने में जुटे थे और निगम ने कई मकानों को चिह्नित कर पुलिस विभाग को जानकारी दे दी थी। इसी आधार पर आज से गुंडों के मकान तोडऩे का अभियान शुरू किया गया। आज सुबह नगर निगम का भारी-भरकम अमला पुलिस बल लेकर बड़ी ग्वालटोली में राम मंदिर के समीप पहुंचा। वहां पार्वतीबाई उर्फ चाची के मकानों पर कार्रवाई की जाना है। चाची पर मादक पदार्थों की तस्करी के साथ अवैध शराब बेचने के कई प्रकरण पलासिया थाना, आबकारी विभाग में दर्ज हंै।


नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पार्वतीबाई का सबसे पहला मकान बड़ी ग्वालटोली में राम मंदिर के समीप है, जिसका सामान निगम की रिमूवल टीमों के माध्यम से निकाला गया और पोकलेन की मदद से मकान ढहाना शुरू कर दिया गया। इसमें पार्वतीबाई के परिवार के कई सदस्य रहते थे। इसके अलावा क्षेत्र में दो अन्य जगह चाची के बड़े मकान होने की जानकारी अधिकारियों को मिली है। वहां भी निगम के अफसर जाकर सामान खाली कराने में जुटे हैं। वहां भी मकान तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई देखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में ंलोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस बल ने हटाया।

मकानों से आता था लाखों का किराया
बड़ी ग्वालटोली में मादक पदार्थों की तस्करी की आरोपी पार्वतीबाई उर्फ चाची के दो से तीन मकान होना पाए गए। इनमें पहले एक मकान पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी, वहीं दो विशाल मकानों से सामान हटाने की कार्रवाई चल रही थी। अधिकारियों का कहना है कि दोनों बड़े मकानों से चाची और उसके परिवार को लाखों का किराया मिलता रहा है। हंगामा और विवाद होने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल और निगम की टीम को क्षेत्र में तैनात किया गया था।

Share:

Next Post

Aryan Khan Case: आज आएगा सेशन कोर्ट का फैसला, NCB को चार्जशीट दाखिल करने के लिए मिल सकता समय

Thu Mar 31 , 2022
डेस्क। आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) द्वारा की जा रही है। 28 मार्च को एनसीबी की एसआईटी टीम ने मुंबई के सेशन कोर्ट में आवेदन कर अदालत से चार्जशीट दायर करने के लिए और समय मांगा है। वहीं आज यानी गुरुवार को विशेष […]