देश राजनीति

DIDI की विदाई का समय आ गया है: Manoj Tiwari

हावड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मनोज तिवारी (Bharatiya Janata Party MP and popular actor of Bhojpuri films Manoj Tiwari) ने कहा कि दीदी का पश्चिम बंगाल की सत्ता को छोड़ने का समय आ गया है।

मनोज तिवारी उलूबेड़िया पूर्व से भाजपा उम्मीदवार प्रत्यूष मंडल का चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो बाउड़िया के हिंदी भाषी लोगों के बीच गए। वहां उन्होंने कहा कि दीदी का पश्चिम बंगाल की सत्ता को छोड़ने का समय आ गया है। दो मई को भाजपा बंगाल में आ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 200 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आएगी।

यहां वे एक रोड-शो में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक रोड-शो में शामिल हुए। भीड़ देखकर उत्साहित मनोज तिवारी ने कहा कि ममता बनर्जी को यह बात समझ में आ गई है कि बंगाल में भाजपा की सरकार आ रही है, इसलिए उनका ब्लड-प्रेशर बढ़ गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

Bengal में मुख्यमंत्री बनने को लेकर State BJP president ने दिया बड़ा संकेत

Wed Mar 31 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने (Formation of the Bharatiya Janata Party government in West Bengal) पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन बनेगा? इस बहुप्रतीक्षित सवाल का जवाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है और जरूरी […]