img-fluid

प्रत्यक्ष कर संग्रह 8.71 लाख करोड़ रुपये, पिछले वर्ष की तुलना में 25.71 फीसदी ज्यादा

November 12, 2022

नई दिल्ली। देश में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 10 नवंबर तक 8.71 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में संग्रहित कर की तुलना में 25.71 फीसदी अधिक है।

वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि 10 नवंबर 2022 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 30.69 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10.54 लाख करोड़ रुपये रहा है जो रिफंड के बाद यह राशि 8.71 लाख करोड़ रुपये है।


  • चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह की यह राशि चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 61.31 फीसदी है। एक अप्रैल से लेकर 10 नवंबर 2022 तक कुल 1.83 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है।

    Share:

  • बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज पर ईडी की दबिश, 22.82 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त

    Sat Nov 12 , 2022
    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि उसने बाइनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के तहत की है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार कार्रवाई के दौरान 22.82 करोड़ रुपये के लगभग 150.22 बिटकॉइन को फ्रीज कर दिया गया है। ईडी के अनुसार यह कार्रवाई ई-नगेट्स नाम […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved