img-fluid

नाखूनों के रंग बदलाव को न करें अनदेखा, इन बीमारियों के हो सकते हैं लक्षण

July 24, 2026

नई दिल्‍ली. आपकी सेहत का हाल आपके नाखून (Nails) की बनावट, रंग और शेप बयां कर देती है। नाखून देखकर आपके स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ पता किया जा सकता है। कई लोग नाखूनों की बनावट और रंग को देखकर सेहत (Nails tell about your health) का अंदाजा लगा लेते हैं। आपने देखा होगा कुछ लोगों के नाखून पीले, काले और सफेद हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों के नाखून में नीली या काली लाइन पड़ जाती हैं। जिसकी वजह से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। नाखून में आने वाले बदलाव सामान्य नहीं होते (black line) हैं, इससे कई तरह की बीमारियों का संकेत मिलता है। जानते हैं कैसे पहचानें कि आपके नाखून में परिवर्तन (nail changes) किस ओर इशारा करता है।

नाखून का रंग बदलना
1- नाखून का रंग लाल होना-
अगर आपके शरीर में कहीं सूजन या फिर ल्यूपस बीमारी हो रही है तो आपके नाखूनों का रंग बदल सकता है। ऐसी स्थिति में नाखून का रंग लाल हो सकता है।

2- नाखून पीले पड़ना-
अगर नाखून का रंग पीला हो जाए तो ये फंगल इंफेक्शन (fungal infection) का संकेत है। इसके अलावा थायरॉइड, डायबिटीज और फेफड़ों की बीमारी (lung disease) की ओर भी संकेत करता है।

3- नाखून पर सफेद धब्बे-
कुछ लोगों के नाखूनों पर सफेद धब्बे हो जाते हैं। इससे आप ये समझ सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन बी, प्रोटीन और जिंक की कमी है।


  • 4- नाखून में नीले और काले धब्बे-
    अगर नाखून में नीले और काले रंग के धब्बे होने लगे हैं तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नही हो रहा है। ब्लड सर्कुलेशन की गड़बड़ी से नाखून में काले या नीले रंग के धब्बे हो जाते हैं। कुछ लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी होने पर भी नाखून का रंग बदलने लगता है।

    5- नाखून पर सफेद लाइन-
    अगर आपके नाखून पर सफेद धारियां दिख रही हैं तो ये शरीर में किडनी या लीवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा नाखून में सफेद लाइन होना हेपेटाइटिस जैसी बीमारी का भी संकेत है।

    6- नाखून का टूटना-
    कुछ लोगों के नाखून कटे या टूटे हुए होते हैं। कई बार नाखून के कमजोरी होने के बाद टूटने लगते हैं। इससे आप शरीर में कई बीमारियों का संकेत भी समझ सकते हैं। अगर आपके नाखून में ये परेशानी है तो शरीर में खून की कमी या थायरॉइड जैसी बीमारी हो सकती है।

    नोट – उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 4 फूड्स है बड़े फायदेमंद, बीपी और ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

    Fri Jul 24 , 2026
    नई दिल्‍ली । मौजूदा दौर में डायबिटीज (Diabetes) एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जो भारत में काफी सालों पहले पैर पसार चुका है. ये परेशानी जेनेटिक हो सकती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये खराब लाइफस्टाइल (lifestyle) और अनहेल्दी फूड हैबिट्स (unhealthy food habits) की वजह से हो सकता है. मधुमेह की बीमारी कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved