टेक्‍नोलॉजी

Google का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है जेल

नई दिल्ली। विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग गूगल को सर्च इंजन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस सर्च इंजन ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। अपने बेहतरीन अलगोरिदम के कारण ये एकदम सटीक रिजल्ट को हमारे सामने लाकर रखता है। आज गूगल काफी आगे निकल चुका है या ये कहें कि इंटरनेट सर्फिंग के क्षेत्र में उसका एकाधिकार स्थापित हो चुका है।

आज गूगल यूजर्स की गतिविधि को ट्रैक कर उनकी जरूरतों के मुताबिक बेहतरीन सुझावों को उनके सामने लाकर रख रहा है। बीते कुछ सालों में प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को लेकर भी गूगल ने कई नियम और शर्तों को लागू किया है। ऐसे में अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ कामों को भूलकर भी यहां नहीं करना चाहिए। गूगल पर किए गए ये काम आपको जेल तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी गूगल पर नहीं करना चाहिए। 


फिल्म की पाइरेसी करना
फिल्म की रिलीज डेट से पहले उस मूवी को ऑनलाइन लीक कर देना एक अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा अगर आप लीक या पाइरेसी से जुड़ी फिल्मों को डाउनलोड करते हैं, तो ये भी एक अपराध है। भारत सरकार ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 को मंजूर कर लिया है। इसके तहत फिल्म को लीक करना एक गंभीर अपराध है। कानून के अंतर्गत सिनेमाघरों में फिल्म की रिकॉर्डिंग और उसका कारोबार करने वाले लोगों को 3 साल की जेल और 10 लाख का जुर्माना लग सकता है।

प्राइवेट फोटो और वीडियो को शेयर करने पर
अगर आप किसी व्यक्ति की बिना इजाजत उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो को ऑनलाइन इंटरनेट पर लीक करते हैं, तो ये एक गंभीर अपराध है। साइबर क्राइम की धारा के अंतर्गत ऐसा करने पर आपको जेल हो सकती है।

बम बनाने से जुड़ी प्रक्रिया
अगर आप गूगल पर बम बनाने की प्रक्रिया या इस संदर्भ चीजों को सर्च करते हैं, तो ऐसे में आपको इसका बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस तरह की चीजों को सर्च करने पर आपको सीधे जेल हो सकती हैं।

Share:

Next Post

Martyrdom Day: फांसी से पहले भावुक हो गए थे 'राम प्रसाद बिस्मिल', कलेजे पर पत्थर रखकर मां ने कही थी ये बड़ी बात

Sun Dec 19 , 2021
गोरखपुर। काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की आज पुण्यतिथि है। 19 दिसंबर 1927 को उन्हें गोरखपुर जेल में फांसी दी गई थी। उन्होंने देश की खातिर सब कुछ न्यौछावर कर खुशी-खुशी फांसी का फंदा चूम लिया था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल क्रांतिकारी होने के साथ लेखक, साहित्यकार, इतिहासकार और बहुभाषी अनुवादक थे। […]