उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विद्युत मंडल को 2675 उपभोक्ताओं से वसूलना है साढ़े 9 करोड़ की राशि

  • 2 साल से बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत मंडल की कड़ी नजर

उज्जैन। विद्युत मंडल को शहर के 2675 उपभोक्ताओं से करीब 9.50 करोड़ रुपए की राशि वसूलना है। यह ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने 2 साल में बिजली के बिल नहीं भरे हैं। विद्युत मंडल सबसे पहले इन पर नजर रख रहा है। आने वाले दिनों में इनसे वसूली तेज की जाएगी और यदि बिल नहीं भरे तो इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनवाई है, जिन्होंने 2 साल से बिल नहीं भरा है। ऐसे उपभोक्ताओं में 2289 घरेलू उपभोक्ता है। जिनसे राशि वसूलना है। वही गैर घरेलू या व्यवसाय कनेक्शन में करीब 366 उपभोक्ता है।



जिनसे 4 करोड़ 10 लाख के आसपास की वसूली करना है। वहीं 20 औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति हैं जो 2 वर्ष से बिल नहीं भर रहे हैं। इनसे 42 लाख की राशि वसूलना है। इस प्रकार 2675 उपभोक्ताओं से कुल 9.50 करोड़ रुपए के आसपास वसूली की जाना है। ऐसे उपभोक्ताओं पर विद्युत मंडल विशेष ध्यान दे रहा है और आने वाले महीने में इन पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। बिजली के बिल नहीं भरे तो इनके कनेक्शन काट कर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के बड़े उद्योगपतियों के नाम जिनके बिल बकाया है समाचार पत्र में प्रकाशित कराए जाएंगे।

विजिलेंस की टीम ने एक ही दिन में 22 केस बनाए
सोमवार को विद्युत मंडल की विजिलेंस टीम ने नई सड़क बोहरा बाखल एवं अन्य क्षेत्रों में घूमी और 22 विद्युत चोरी के प्रकरण बनाए। इनसे साढ़े 4 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। जिन मीटरों में ज्यादा गड़बड़ी पाई गई उन्हें टेस्टिंग के लिए लैब भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इन मीटरों की बिलिंग की जाएगी।

Share:

Next Post

900 की भस्मारती में घुस रहे 1200

Tue Oct 19 , 2021
उज्जैन। महाकाल मंदिर में भस्मारती में 900 की अनमुति के बाद करीब 300 लोग अधिक घुस रहे थे, इसकी शिकायत के बाद साफ्ट वेयर में बदलाव किया गया है। नेता और उनकेपट्ठे सबसे अधिक व्यवस्थाएं बिगाड़ रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना की शुरुआत से ही तड़के होने वाली भगवान महाकाल की भस्मारती में आम […]