img-fluid

परिजन ने पांच युवकों के शवों को रख कर किया प्रदर्शन, लगाए आरोप

July 21, 2026

  • ये सड़क हादसा नहीं हत्या है…

जबलपुर। जबलपुर-नरसिंहपुर बार्डर पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत को लेकर ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। आज बेलखेड़ा के पावला गांव में तनाव का माहौल रहा। गुस्साए ग्रामीणजनों ने जबलपुर-भोपाल रोड पर शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। तीन घंटे तक धरने पर बैठे लोगों का आरोप था कि यह हादसा नहीं हत्या है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंच गए, जिन्होने लोगों को समझाइश देते हुए शांत कराया है।


  • बताया गया है कि जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे, लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मृत हुए युवकों के परिजनों को इस बात की खबर लगी तो मातम छा गया। आज गुस्साए परिजनों व गांव के लोगों ने हाइवे पर शवों को रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस फरार हाइवा और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी। सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के चलते यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। हादसे में राजेंद्र पटेल उम्र 30 वर्ष, वीरेंद्र लोधी 20 वर्ष, राजपाल लोधी 21 वर्ष, जयपाल लोधी 30 वर्ष व नीरज लोधी 20 वर्ष की मौत हो गई।

    Share:

  • 46 लाख ग्रामीणों को मुफ्त मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक

    Tue Jul 21 , 2026
    स्वामित्व योजना में सेस और पंचायत उपकर खत्म, सरकार उठाएगी 3 हजार करोड़ का खर्च भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण संपत्तियों को वैधानिक पहचान देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाले संपत्ति अधिकार दस्तावेज पूरी तरह नि:शुल्क करने का रास्ता साफ कर दिया है। अब योजना के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved